सोशल मीडिया पर पुराने बिलों से जुड़ी कई तस्वीरें (Social Media Viral Photos) चलती रहती हैं. हाल ही में एक रेस्टोरेंट के बिल की तस्वीर चली थी जिसमें लोगों ने 26 रुपये में भरपेट खाना खा लिया था. बिल 1985 का था और उस दौर में 8 रुपये में शाही पनीर और 5 रुपये में दाल मखनी मिलती थी. अगर आपने ये खबर मिस कर दी हो तो यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं. अब ऐसा ही एक पुराना बिल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल (Old Viral Bill Of Bullet 350cc) हो रहा है.
तब 19,000 रुपये में मिलती थी 2 लाख में आने वाली बुलेट, 36 साल पुराना बिल देख सब हक्के-बक्के!
1986 का बिल वायरल


बिल करीब 36 साल पुराना बताया जा रहा है. इसमें एक बुलेट बाइक की कीमत लिखी है. कीमत देख लोग कह रहे हैं कि वही थे अच्छे दिन. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर उस दौर में एक बुलेट कितने की मिलती होगी. इसका जवाब है- केवल 18,700 रुपये में. जी हां, बिल पर लिखी कीमत की मानें तो 1986 में 350 सीसी के इंजन वाली एक बुलेट महज 18,700 रुपये में आती थी. ये कीमत स्टैंडर्ड मॉडल की है. बिल की तस्वीर काफी देखी जा रही है और लोग इस पर तरह-तरह के कॉमेंट कर रहे हैं. पहले आप भी पुराने बिल की ये फोटो देखिए....
36 साल पुराना ये बिल देग लोग हैरान हैं. हैरान होना लाजिमी भी है. आज एक बुलेट की कीमत 2 लाख रुपये से भी अधिक है. लोग कह रहे हैं कि वही दौर था जिसे अच्छे दिन के नाम से पुकारा जाता है. वहीं कुछ लोगों ने बिल की सत्यता पर भी सवाल उठाए. कह रहे हैं कि ये असली बिल नहीं है. किसी ने वायरल होने के लिए फेक बिल बनाया है. लोग तो इस फोटो पर तरह-तरह के कॉमेंट्स कर रहे हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.
वीडियो: सौरव जोशी व्लॉग में माफ़ी मांग बोले- ग़लतफ़हमी हुई, मेरा वो मतलब नहीं था!



















