The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • old bill from 1985 shocks internet as cost only 26 for full meal

8 रुपये में शाही पनीर और 5 रुपये में दाल मखनी, 37 साल पुराना खाने का बिल देख हर कोई हैरान!

इतने सस्ते में मिलता था खाना

Advertisement
pic
23 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 23 नवंबर 2022, 12:31 PM IST)
Old Bill Viral
फोटो- सोशल मीडिया
Quick AI Highlights
Click here to view more

बाहर किसी होटेल या रेस्टोरेंट में खाना खाने से पेट तो भरता है लेकिन जेब भी खाली होती है. आज किसी रेस्टोरेंट में बैठ जाओ तो हजारों रुपये खर्च हो जाते हैं. ये खर्च रेस्टोरेंट के हिसाब से बढ़ सकता है, कम तो क्या ही होगा. कुछ दिन पहले ही हमने आपको एक खबर बताई थी कि दोस्तों का एक ग्रुप रेस्टोरेंट में एक बार में करीब 1.5 रुपये का खाना खा गया. अगर वो खबर नहीं पढ़ी है तो इस लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं.  हालांकि वक्त के साथ-साथ खाने की कीमतें कैसे बढ़ी हैं, इसका उदाहरण एक बिल (Restaurant Old Viral Bill) से देखने को मिलता है.

इंटरनेट पर फिर से एक पुराना बिल वायरल हो रहा है. ये बिल देखकर हर कोई हैरान है. बिल करीब 40 साल पहले का है. बिल पर लिखी तारीख को देखें तो ये 20 दिसंबर 1985 का है. इसमें ग्राहक ने 26 रुपये में शाही पनीर, दाल मखनी, रायता और चपाती खा ली. उस वक्त एक प्लेट शाही पनीर की कीमत महज 8 रुपये और दाल मखनी की कीमत केवल 5 रुपये थी. बिल लज़ीज़ नाम के रेस्टोरेंट का है. पहली बार इसे 12 अगस्त 2013 को फेसबुक पर शेयर किया गया था. दो दिन से ये फिर वायरल हो रहा है. पहले आप भी ये वायरल बिल देखिए…

इसे लेकर लोगों में बहस छिड़ गई है. कोई कह रहा है कि उस वक्त की तुलना में महंगाई आज काफी बढ़ गई है. कुछ ने कहा कि तुलना केवल महंगाई में ही मत करिए. सैलरी और पैकेज में आया फर्क भी देखिए. इस फोटो पर लोग तरह-तरह के कॉमेंट आ रहे हैं. एक ने लिखा कि आज के जमाने में 26 रुपये में एक बटर रोटी तक नहीं आती है. किसी ने कहा कि अच्छे दिन तो वही थे. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

देखें वीडियो- आर्मी को शादी का कार्ड भेजा, सेना का जवाब वायरल!

Advertisement

Advertisement

()