The Lallantop

ओडिशा के मंत्री को पुलिस के ASI ने गोली मारी, इलाज के दौरान मौत हुई

मंत्री की सिक्योरिटी में लगे पुलिसवाले ने गोली मारी थी.

Advertisement
post-main-image
ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास और आरोपी पुलिसकर्मी. (क्रेडिट- फेसबुक)

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास की मौत हो गई है. आज, 29 जनवरी की दोपहर उन्हें गोली मारी गई थी. स्वास्थ्य मंत्री पर गोली पुलिस के ASI ने चलाई थी. गोली उनकी छाती पर लगी. घायल मंत्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
गाड़ी से उतरते ही गोली मारी 

ये घटना ओडिशा के ब्रजराजनगर में हुई. नब किशोर दास ब्रजराजनगर में एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वो गाड़ी से उतरे ही थे कि उन पर गोली चला दी. गोली पास से मारी गई थी, इस वजह से सीधे उनके शरीर में जा लगी. गोली चलते ही अफरातफरी मच गई. घटना के तुरंत बाद नब किशोर को अस्पताल ले जाया गया. प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें भुवनेश्वर के अपोलो अस्पताल में शिफ्ट किया गया. हालांकि मंत्री की हालत काफी नाजुक थी. और उन्हें बचाया नहीं जा सका

घटना के बाद सीएम नवीन पटनायक का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा-

Advertisement

'माननीय मंत्री श्री नब दास पर हमले की दुर्भाग्यपूर्ण घटना से स्तब्ध हूं. मैं उन पर हुए हमले की कड़ी निंदा करता हूं. मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं."

कौन है हमलावर पुलिसवाला?

जिस पुलिसकर्मी ने मंत्री पर गोली चलाई उसका नाम गोपाल दास बताया जा रहा है. गोपाल दास की ड्यूटी आज नब किशोर के कार्यक्रम में सिक्योरिटी दुरुस्त करने के लिए लगाई गई थी. आरोपी गोपाल पुलिस में ASI के पद पर तैनात है. गोपाल ने गोली अपनी ही रिवॉल्वर से गोली मारी. आरोप है कि ASI ने 4 से 5 राउंड फायर किए. आजतक के अनुपम मिश्रा की खबर के मुताबिक घटना के तुरंत बाद आरोपी पुलिसकर्मी पकड़ लिया गया. उससे पूछताछ की जा रही है. ASI गोपाल ने मंत्री को गोली क्यों मारी इसकी वजह अबतक साफ नहीं हो पाई है.

कौन हैं नब किशोर दास?

नब किशोर दास नवीन पटनायक की बीजू जनता दल के नेता थे. ओडिशा के झारसुगुड़ा से तीन बार के विधायक थे. इससे पहले वो कांग्रेस पार्टी में थे. 2009 और 2014 में नब किशोर कांग्रेस से ही विधायक थे. हालांकि 2019 में वो नवीन पटनायक की पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था.

Advertisement

वीडियो: ओडिशा में छात्रा की सुसाइड पर विधानसभा में मचा बवाल

Advertisement