The Lallantop

TMC ने नुसरत जहां का टिकट काटा, जिसे मिला उस पर दंगे का आरोप, संदेशखाली से सीट का क्या नाता?

West Bengal के जिस संदेशखाली में बवाल मचा हुआ है, वहां से लोकसभा चुनाव में TMC ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है. TMC ने बशीरहाट सीट पर नुसरत जहां का टिकट काट दिया है

Advertisement
post-main-image
TMC ने बशीरहाट सीट पर नुसरत जहां का टिकट काटकर हाजी नुरुल इस्लाम को चुनावी मैदान में उतारा है. (तस्वीर- सोशल मीडिया X)

तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने रविवार, 10 मार्च को पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों पर अपने कैंडिडेट्स की घोषणा कर दी. TMC की इस लिस्ट में एक्ट्रेस नुसरत जहां का नाम नहीं है. पिछले लोकसभा चुनाव में नुसरत जहां बशीरहाट सीट से चुनाव जीती थीं. इस बार भी सभी की निगाहें बशीरहाट लोकसभा सीट पर टिकी हुई थीं. क्योंकि इसी लोकसभा क्षेत्र के अंदर संदेशखाली इलाका भी आता है. जहां कुछ दिन पहले बवाल मचा हुआ था. बशीरहाट से TMC ने हाजी एसके नुरूल इस्लाम को मैदान में उतारा है.

Advertisement

बंगाली फिल्मों की एक्ट्रेस नुसरत जहां बशीरहाट निर्वाचन क्षेत्र से सांसद हैं. साल 2010 में उन्होंने फेयर वन मिस कोलकाता का खिताब जीता था. इसके बाद उन्होंने साल 2011 में टॉलीवुड में फिल्म शोट्रू से डेब्यू किया. उन्होंने एक के बाद एक कई हिट फिल्में दीं. पिछले लोकसभा चुनाव TMC ने उन्हें टिकट दिया और उन्होंने बशीरहाट से BJP उम्मीदवार सायंतन बसु को हरा दिया.

कौन हैं नुरूल इस्लाम?

हाजी एसके नुरूल इस्लाम पश्चिम बंगाल में TMC से विधायक हैं. उन पर साल 2010 में देगंगा दंगों में शामिल होने का आरोप भी लग चुका है. BJP ने नुरूल इस्लाम की दंगे में गिरफ्तारी की मांग की थी. उस समय उनके खिलाफ FIR भी दर्ज की गई थी.

Advertisement
संदेशखाली का विवाद क्या है?

हाल ही में संदेशखाली की महिलाओं ने TMC नेता शाहजहां शेख पर जमीन हड़पने और उसके गुर्गों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था. इस मामले में विपक्षी पार्टियों की तरफ से ममता सरकार के खिलाफ जमकर विरोध किया गया. विवाद बढ़ता देख बंगाल सरकार ने संदेशखाली में धारा-144 लगा दी. BJP ने इस मामले को बंगाल से लेकर दिल्ली तक उठाया. ममता सरकार पर दबाव बनाया कि संदेशखाली के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो.

पहले बंगाल पुलिस ने शाहजहां शेख के कुछ करीबियों को गिरफ्तार किया. लेकिन शाहजहां शेख को गिरफ्तार करने से पुलिस कतरा रही थी. कोलकाता हाई कोर्ट ने जब शाहजहां की गिरफ्तारी का आदेश दिया तो पुलिस ने एक्शन लेते हुए देर रात गिरफ्तार किया. उसके बाद उसे CBI को सौंप दिया गया.

ये भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल: संदेशखाली मामले में कोर्ट ने शाहजहां शेख को CBI की हिरासत में भेजा

Advertisement

वीडियो: संदेशखाली हिंसा का मुख्य आरोपी शाहजहां शेख अरेस्ट, बंगाल पुलिस ने कैसे पकड़ा?

Advertisement