The Lallantop

तानाशाह की ताजपोशी के चलते यहां मरना मना है!

ताजपोशी की वजह से 6 मई तक सारी शादियों पर बैन लगा दिया गया है. अंतिम संस्कार पर भी लगी रोक.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
  • अविनाश विवेक
तानाशाह शब्द बचपन से सुनता आ रहा हूं. हिटलर. सद्दाम. गद्दाफी. मुसोलिनी. लेकिन ये सारे जब मर गए या मरने वाले थे. तब इनके बारे में पता चला. लेकिन थैंक्स बट नो थैंक्स. पहली बार एक जिंदा तानाशाह देखने को मिल रहा है.
इंपोर्टेड तानाशाह है ये. नॉर्थ कोरिया के सुप्रीम लीडर. नाम है किम जोंग उन.  डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिकन ऑफ कोरिया का टॉप लीडर किम. इन सर जी की ताजपोशी होनी है 6 मई को. अब इस ऑफिशियल ताजपोशी के चलते एक फरमान उधर की पब्लिक में जारी कर दिया गया है. कहा गया कि 6 मई तक सारी शादियों पर बैन है. यानी कोई शादी नहीं हो सकेगी. इतने तक तो चलो, जैसे-तैसे संतोष कर लें. लेकिन एक बैन और लग गया है. बैन ये है कि अगर कोई मरा तो उसका अंतिम संस्कार नहीं होगा.
बताते हैं कि करीब 36 साल बाद नॉर्थ कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में इतना बड़ा फेस्ट होगा. बहुत रईस और बड़े लोग ताजपोशी में शामिल होंगे. नॉर्थ कोरिया के हजारों प्रतिनिधि और लीडर शामिल होंगे. सब सजाया संवरा हुआ है उस देश में. इसलिए ये फैसला किया गया कि आस-पास कोई भटक न पाए. और सबकी सुरक्षा का इंतजाम भी रहे. किसी को कोई खतरा न हो.
किम जोंग उन नॉर्थ कोरिया के टॉप लीडर हैं. बस 6 मई को ऑफिशियली ताजपोशी होनी है. बताया जाता है कि छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा होकर किम अपने रिश्तेदारों या करीबियों को जान से मरवा देते हैं. कहा तो ये भी जाता है कि हॉलीवुड या फिर दूसरे देशों की फिल्म देखने पर नॉर्थ कोरिया में गोली मारने का फरमान है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement