The Lallantop

नोकिया 3310 4G आ गया, अब इस जीवन में और क्या चाहिए!

इसमें जियो भी चलेगा.

Advertisement
post-main-image
नोकिया 3310 4G पिछले साल भारत में आए 3310 2G का ही अपग्रेडेड वर्ज़न है.
नोकिया 3310. मन करे तो बात कर लीजिए, मन करे तो उछाल कर आम गिरा लीजिए. दोनों काम हो जाते हैं. बस एक अड़चन थी, इसमें जियो नहीं चलता था. माने फोन 4G सपोर्ट नहीं करता था. अब ये दिक्कत दूर हो गई है. चीन में 3310 4G लॉन्च हो गया है. नोकिया के लिए फोन बनाने वाली एचएमडी ग्लोबल ने इस फोन के लिए चाइना मोबाइल से पार्टनरशिप कर ली है. Nokia 3310 4G हिंदुस्तान में पहले से बिक रहे नोकिया 3310 2G का अपग्रेडेड वर्ज़न है. इसमें YunOS नाम का ऑपरेटिंग सिस्टम होगा. ये ओएस एंड्रॉयड पर ही बना है. लेकिन इसे चीन के एमेज़ॉन कहे जाने वाले अलीबाबा ने बनाया है. 61201731542PM_635_nokia_3310_front फीचर-
डिस्प्ले - 2.4 इंच QVGA (240 X 320) RAM - 256 MB स्टोरेज - 512 MB (microSD कार्ड लगाकर 64 GB तक बढ़ाई जा सकती है) कैमरा - 2 मेगापिक्सल (LED फ्लैश) हेडफोन जैक - 3.5 एमएम बैटरी - 1200mAh (इसमें फोन पांच घंटे तक 4G volte नेटवर्क पर बात हो सकेगी; 16 घंटे तक MP3 प्लेयर चल सकेगा.) अन्य - Wi-Fi 802.11, ब्लूटूथ v4.0, माइक्रो यूएसबी पोर्ट रंग - नीला और काला.
इंडिया में कब आएगा? 4G वाला 3310 इंडिया में (और दुनिया के दूसरे बाज़ारों में) कब आएगा और कितने में मिलेगा, इसका ऐलान मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC)2018 में होगा. इस साल MWC फरवरी में स्पेन के बार्सिलोना में हो रही है.
ये भी पढ़ेंः

बड़े पापा नोकिया 3310 लौट तो रहे हैं, पर ये फीचर और जबराट हैं

1 मिनट में अपना फोन बनाएं ब्लैक ऐंड व्हाइट बिना किसी ऐप के

एपल की ये तस्वीरें देखकर अंदाजा लगाइए स्टीव जॉब्स किस दिमाग का नाम था

एक रुपए में स्मार्टफोन और पावरबैंक पाने का मौका!

डीएसलार के दिन गए अब

   

Advertisement
Advertisement