The Lallantop

हाई राइज में पार्टी, गर्लफ्रेंड से झगड़ा, नोएडा में सातवीं मंजिल से गिरकर स्टूडेंट की मौत

Noida: पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान तापस के रूप में हुई है. जो नोएडा की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में LLB का छात्र था. शनिवार को वह अपने एक दोस्त के फ्लैट में पार्टी करने के लिए गया हुआ था. यहां उसका और उसकी गर्लफ्रेंड का कथित तौर पर झगड़ा हो गया.

Advertisement
post-main-image
सातवीं मंजिल से गिरकर LLB स्टूडेंट्स की मौत (फोटो: आजतक)

नोएडा में एक स्टूडेंट की संदिग्ध परिस्थितियों में सातवीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई (Noida LLB Student Death). जानकारी के मुताबिक, स्टूडेंट गाजियाबाद (Ghaziabad) का रहने वाला था. शनिवार को ये स्टूडेंट अपने दोस्त के घर पार्टी करने के लिए गया था. बताया जा रहा है कि यहां उसका और उसकी गर्लफ्रेंड का कथित तौर पर झगड़ा हो गया. पुलिस ने सुसाइड के लिए उकसाने के मामले में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. फिलहाल मामले की जांच चल रही है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
‘मौत’ का कारण स्पष्ट नहींं

NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान तापस के रूप में हुई है. जो नोएडा की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में LLB का छात्र था. शनिवार को वह अपने एक दोस्त के फ्लैट में पार्टी करने के लिए गया हुआ था. दोस्त का फ्लैट नोएडा के सेक्टर 99 में था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस सूत्रों ने बताया कि पार्टी में एक महिला भी मौजूद थी. जो कथित तौर पर उसकी गर्लफ्रेंड बताई जा रही है. तापस और उसकी गर्लफ्रेंड दोनों लॉ की पढ़ाई कर रहे थे.

NDTV को पुलिस, सूत्रों ने बताया कि उनके बीच पहले झगड़ा हुआ था. कुछ देर बाद पुलिस को सूचना मिली कि वह सातवीं मंजिल की बालकनी से गिरकर मर गया है. हालांकि, मौत का असल कारण अभी भी स्पष्ट नहीं है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: दिल्ली में PG की खिड़की से गिरकर दो छात्रों की मौत, पुलिस ने बताई पूरी बात

‘हर एंगल से होगी जांच’

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने चार से पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है. इनमें से कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है और पूछताछ की जा रही है. फिलहाल पुलिस ने तापस के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

हालांकि, घटनास्थल से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है. नोएडा पुलिस कमिश्नरेट के मीडिया सेल ने कहा कि छात्र के परिवार को सूचित कर दिया गया है और हर एंगल से मामले की गहराई से जांच चल रही है. साथ ही CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है. 

Advertisement

वीडियो: चेन्नई में AC फटने से युवक की मौत, नोएडा में जल गया पूरा फ्लैट, किस वजह से होता है एयर कंडीशनर में ब्लास्ट?

Advertisement