मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग थमने का नाम नहीं ले रही है. हालिया हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ अली लारीजानी की भी मौत हो गई. इसके बाद ईरान ने और कड़ा रुख अपनाया. ईरान ने कतर पर ज़ोरदार हमला किया. उसने दुनिया के सबसे बड़े लिक्विफाइड नेचुरल गैस प्लांट (LNG) को अपना निशाना बनाया. बताया गया कि इस हमले में गैस फैसिलिटी को भारी नुकसान पहुंचा है. जिसके बाद ट्रंप ने भी ईरान को चेतावनी दे दी. उन्होंने कहा कि इजरायल अब ईरान के पार्स गैस फील्ड पर और हमले नहीं करेगा.
'इजरायल तब तक और हमले नहीं करेगा, जब तक... ', कतर पर हमले के बाद ईरान को ट्रंप की चेतावनी
ईरान ने कतर पर ज़ोरदार हमला किया. उसने दुनिया के सबसे बड़े लिक्विफाइड नेचुरल गैस प्लांट (LNG) को अपना निशाना बनाया. बताया गया कि इस हमले में गैस फैसिलिटी को भारी नुकसान पहुंचा है. जिसके बाद ट्रंप ने इजरायल और ईरान दोनों को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि इजरायल अब ईरान के पार्स गैस फील्ड पर और हमले नहीं करेगा.


इससे पहले इजरायल ने ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमला किया था. पार्स गैस फील्ड दुनिया के सबसे बड़े प्राकृतिक गैस भंडार का हिस्सा है, जिसे ईरान कतर के साथ साझा करता है. ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, इस हमले में कई गैस टैंकों और रिफाइनरी के कुछ हिस्सों को नुकसान पहुंचा है.

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक़, अमेरिका ने खुद को इस हमले से अलग करने का दावा किया है. उनके मुताबिक़ पार्स गैस फील्ड पर हमला इजरायल के अकेले की कार्रवाई का नतीजा है. प्रेसिडेंट ट्रंप ने बताया कि इजरायल ने गुस्से में आकर ये हमला किया है. ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर लिखा,
‘अमेरिका को साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले की कोई जानकारी नहीं थी. न ही कतर का इस हमले से कोई लेना देना है. कतर को तो पता भी नहीं था कि ऐसा कोई हमला होने वाला है. ये बात ईरान को भी नहीं पता थी कि कतर की इसमें कोई गलती नहीं है. इसके चलते ईरान ने मासूम कतर पर हमला कर दिया.’
अपना पक्ष साफ़ करने के बाद ट्रंप ने ईरान को खुली धमकी दी. उन्होंने आगे कहा,
‘इजरायल अब ईरान के पार्स गैस फील्ड पर हमला नहीं करेगा, जब तक कि ईरान नासमझी में कतर जैसे निर्दोष देश पर हमला करने का फैसला नहीं करता. ईरान को ये सुनिश्चित करना होगा कि कतर पर अब एक भी हमला न हो. अगर ईरान नहीं माना तो इजरायल की सहमति हो या न हो, अमेरिका ईरान का वो हश्र करेगा जो उसने कभी सोचा नहीं होगा. अमेरिका ईरान पर पूरे फ़ोर्स से हमला करेगा.’
प्रेसिडेंट ट्रंप ने कहा कि ईरान का पार्स गैस फील्ड भविष्य के लिए बहुत अहम है. लेकिन अगर कतर के LNG पर हमला हुआ तो वे ऐसा करने में पीछे नहीं हटेंगे.
ईरान का कतर पर हमलाईरान ने कतर के रास लफान औद्योगिक शहर पर मिसाइल दागी. यहां दुनिया का सबसे बड़ा लिक्विफाइड नेचुरल गैस प्लांट (LNG) है, जिसे हमले में निशाना बनाया गया. विश्व एनर्जी मार्केट में ये गैस प्लांट नेचुरल गैस का सबसे बड़ा सोर्स है. रिपोर्ट के मुताबिक़, महीने के शुरुआत में ही इस प्लांट को बंद कर दिया गया था. लेकिन अधिकारियों का कहना है कि हमले में गैस फैसिलिटी को नुकसान पहुंचा है जिसकी वजह से सप्लाई बाधित हो जाएगी.
ये भी पढ़ें: अमेरिका ने ईरान में सैनिक उतारने का प्लान बना लिया, बस एक बात से 'डरा' हुआ है
रिपोर्ट बताती है कि उसी दिन कुछ घंटों के अंतराल पर अबू धाबी पर भी हमला किया गया. अबू धाबी के हबशान गैस फैसिलिटी और बाब फील्ड को निशाना बनाया गया. हालांकि इस हमले में भारी नुकसान की खबर नहीं है.
ये जंग 28 फरवरी को शुरू हुई थी. तब से लेकर अब तक ईरान के कई तेल भंडार को निशाना बनाया गया है और ईरान ने जवाबी कार्रवाई में खाड़ी देशों पर हमला किया. इस बीच तेल की सप्लाई बाधित हो गई और अब इसकी कीमत बढ़कर 108 डॉलर प्रति बैरल हो गई. इसके साथ ही स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज भी लगभग बंद कर दिया गया है.
वीडियो: ईरान, वेनेज़ुएला के बाद अब क्यूबा में क्या करेंगे ट्रंप?











.webp?width=275)


.webp?width=275)

.webp?width=120)

.webp?width=120)



