The Lallantop

चीन में छात्रों से अपील, 'प्यार में पड़ो वसंत की छुट्टी में', वजह बहुत 'गंभीर' है

चीन में लंबे वक्त तक 'वन चाइल्ड पॉलिसी' लागू रही. इसकी वजह से देश में जन्म दर काफी गिर गई. साथ ही वृद्धों की संख्या काफी बढ़ गई. समय के साथ ये समस्या बनने लगी तो इसके समाधान के लिए चीन लगातार ऐसे प्रयास कर रहा है, जिनसे देश में जन्म दर को बढ़ाने में मदद मिल सके.

Advertisement
post-main-image
चीन की एक यूनिवर्सिटी ने छात्रों को वसंत की छुट्टियों में प्रेम करने को कहा. (फोटो- इंडिया टुडे)

चीन में नियमों को मानने वाले लोग रहते हैं तभी इस देश ने तेजी से तरक्की की है. कितने बजे उठना है, कब खाना, कब एक्सरसाइज करनी है, कब तक काम खत्म कर लेना है और कब सोना है, हर चीज नियमों में बंधी है. लेकिन चीन की एक यूनिवर्सिटी ने तो हद पार कर दी है. उसने अपने छात्रों के लिए प्रेम करने का समय तय कर दिया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आपने सही पढ़ा. चीन के सिचुआन स्थित साउथ वेस्ट वोकेशनल कॉलेज ऑफ एविएशन यूनिवर्सिटी ने छात्रों को प्रेम करने के लिए एक निश्चित समय दे दिया है. यहां जल्दी ही वसंत की छुट्टी होने वाली है. 17 मार्च को इसका ऐलान किया गया. इसमें यूनिवर्सिटी ने छात्रों से कहा है कि वे इसी दौरान प्रेम कर लें, वो भी एक खास अंदाज में. यूनिवर्सिटी ने अपने ऑफिशियल नोटिस में लिखा 'फूल देखों और रोमांस का मजा लो'.

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसा देश में जन्म दर बढ़ाने के लिए किया जा रहा है. यूनिवर्सिटी ने अपने ऑफिशियल वीचैट अकाउंट के जरिए इस छुट्टी के बारे में बताया. छुट्टी के सब्जेक्ट में 'फूलों को देखने और रोमांस का मजा लेने' की बात कही गई. साथ ही सभी टीचर्स और स्टूडेंट्स को किताबों से दूर रहने और किताबों को दूर रखने की भी अपील की गई.

Advertisement

दरअसल, चीन में लंबे वक्त तक 'वन चाइल्ड पॉलिसी' लागू रही. इसकी वजह से देश में जन्म दर काफी गिर गई. साथ ही वृद्धों की संख्या काफी बढ़ गई. समय के साथ ये समस्या बनने लगी तो इसके समाधान के लिए चीन लगातार ऐसे प्रयास कर रहा है, जिनसे देश में जन्म दर को बढ़ाने में मदद मिल सके.

रॉयटर्स के मुताबिक चीनी अधिकारियों ने बताया कि वे यूनिवर्सिटी के कर्मचारियों को ऑफ सीजन (जब पर्यटन स्थलों पर भीड़ कम हो) में घूमने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा. इसके लिए उनको पेड लीव भी दी जाएगी. यानी ट्रैवल के दौरान उनकी सैलरी से पैसे नहीं कटेंगे. 

सिचुआन और ईस्ट जियांगसू जैसे राज्य के साथ-साथ सूजौ और नानजिंग जैसे शहरों ने भी वसंत की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है.

Advertisement

जन्म दर में सुधार के लिए चीनी सरकार इसी तरह ट्रैवल और एंटरटेनमेंट को अधिक प्रोत्साहित कर रही है. रिपोर्ट के मुताबिक 2025 में लगातार चौथे साल चीन की आबादी में गिरावट दर्ज हुई है. जन्म दर अपने निचले स्तर पर चला गया है. विशेषज्ञों ने इसमें आगे और गिरावट आने की चेतावनी दे दी है.

यह भी पढ़ें: ईरान युद्ध के बीच गुमनाम हुए जेडी वेंस? लोग पूछ रहे, ‘आखिर कहां हैं वाइस प्रेसिडेंट?’

चीन की सरकार ने 2 हफ्ते पहले ही वसंत की छुट्टियां देने का ऐलान किया था. इसमें बताया गया कि देश में गर्मी और सर्दी छुट्टियों के साथ-साथ वसंत की भी छुट्टियां दी जाएंगी. सरकार के ऐलान के बाद ही यूनिवर्सिटी की ओर से बसंत की छुट्टियों की घोषणा की गई.

वीडियो: अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान ने अमेरिका-इजरायल को क्या चेतावनी दी?

Advertisement