The Lallantop

फ्लाईओवर पर कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, लड़की उछली और पिलर पर जा गिरी, वीडियो वायरल

Noida Scooty Accident: घटना सेक्टर 20 थाना क्षेत्र की है. एक्सीडेंट के बारे में जानकारी मिलते ही पुलिस और अग्निशमन कर्मियों समेत आपातकालीन बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचा. लड़की को बचाने के लिए क्रेन का इस्तेमाल किया गया.

Advertisement
post-main-image
दो लोगों ने मिलकर किया लड़की को रेस्क्यू (फोटो- ANI)

नोएडा के एक फ्लाईओवर पर कार और स्कूटी के एक्सीडेंट का मामला चर्चा में है (Noida Car Scooty Accident). खबर है कि गाड़ी के साथ जोरदार टक्कर के बाद स्कूटी पर सवार लड़की झटके से फ्लाईओवर से नीचे की तरफ गिर पड़ी. हालांकि नीचे गिरते समय वो एक पिलर पर फंस गई. वही पिलर जिस पर फ्लाईओवर टिका हुआ था. घटना के रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो वायरल है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

घटना सेक्टर 20 थाना क्षेत्र की है. एक्सीडेंट के बारे में जानकारी मिलते ही पुलिस और अग्निशमन कर्मियों समेत आपातकालीन बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचा. लड़की को बचाने के लिए क्रेन का इस्तेमाल किया गया.

घटना से जुड़े वीडियो में दिख रहा है कि दो लोग लड़की की मदद करने पिलर पर उतरे हुए हैं. वो किसी तरह फंसी हुई लड़की को निकालते हैं. उसके बाद एक क्रेन को साइट पर लाया गया और उसके जरिए लड़की को नीचे उतारा गया. फिर एंबुलेंस से उसे अस्पताल पहुंचाया गया. रेस्क्यू करने वाले दो लोगों को भी अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है. पूरे रेस्कयू ऑपरेशन के दौरान मौके पर भारी भीड़ जुटी रही.

Advertisement

ADCP मनीष कुमार मिश्रा ने मामले पर जानकारी दी कि लड़की स्कूटी से नोएडा से गाजियाबाद की तरफ जा रही थी तभी स्कूटी का एक्सीडेंट हो गया. इसके बाद वो एलिवेटेड रोड के पिलर के बेस पर जा गिरी. उन्होंने बताया,

पुलिस और फायर की बचाव टीमें वहां पहुंचीं और लड़की को सुरक्षित बचा लिया गया. उसे एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया. लड़की को बचाने वाले दो लोगों की भी मदद की गई और उन्हें अस्पताल भेजा गया.

Advertisement

पुलिस को जानकारी मिली है कि लड़की की स्कूटी को टक्कर मारने वाली वैगनआर गाड़ी थी जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है. ADCP ने बताया कि वो लड़की से घटना के बारे में पूछताछ करेंगे और फिर आगे की कार्रवाई करेंगे.

ये भी पढ़ें- महिला का iPhone गिर गया, फिर 7 घंटे फायर रेस्क्यू टीम के साथ ऐसा ऑपरेशन चला कि वीडियो वायरल

महिला की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है. 

वीडियो: उन्नाव बस एक्सीडेंट में पुलिस ने बताया टक्कर से पहले क्या क्या हुआ था?

Advertisement