The Lallantop

इस लेखिका ने साहित्य में एक्सपेरिमेंट करते-करते ऐसा लिखा कि नोबेल पुरस्कार मिल गया

Nobel prize in literature 2026: कनाडा की लेखिका और कवयित्री ऐन कार्सन को साहित्य का 2026 का नोबेल पुरस्कार मिला है. स्वीडिश अकादमी ने गुरुवार, 8 अक्टूबर को ये घोषणा की.

Advertisement
post-main-image
76 वर्षीय कार्सन का जन्म कनाडा के टोरंटो में हुआ था. (Courtesy-@NobelPrize)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • कनाडा की लेखिका और कवयित्री ऐन कार्सन को 2026 के साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, जिसकी घोषणा स्वीडिश अकादमी ने 8 अक्टूबर को की।
  • नोबेल पुरस्कार देने का कारण ऐन कार्सन के क्लासिकल परंपरा और समकालीन साहित्य के बीच नए प्रयोग और संवाद स्थापित करना बताया गया है।
  • इस पुरस्कार के बाद साहित्य जगत में ऐन कार्सन का महत्व बढ़ गया है और अगले सप्ताह अन्य नोबेल पुरस्कारों की घोषणाएं भी होंगी।

साहित्य का 2026 का नोबेल पुरस्कार कनाडा की लेखिका और कवयित्री ऐन कार्सन को दिया गया है. स्टॉकहोम की स्वीडिश अकादमी ने गुरुवार, 8 अक्टूबर को उनके नाम की घोषणा की. नोबेल समिति ने एन कार्सन को साहसी और नए प्रयोगों से भरे साहित्यक कामों के लिए पुरस्कार से सम्मानित किया है. 

Advertisement

उन्होंने क्लासिकल परंपरा के साथ रचनात्मक डायलॉग करते हुए समकालीन साहित्य के लिए नए रूप गढ़े हैं. यानी कार्सन सिर्फ पुरानी कहानियों को दोबारा नहीं लिखतीं, बल्कि अपनी कल्पना और आज की जिंदगी की भावनाएं जोड़ देती हैं.

पुरस्कार की खबर मिलने से हैरान थी ऐन

अकादमी की स्थायी सचिव इंग्रिड कार्लबर्ग ने बताया कि अवॉर्ड मिलने की खबर सुनकर ऐन काफी हैरान थीं. वह अभी आइसलैंड में है. 76 वर्षीय कार्सन का जन्म कनाडा के टोरंटो में हुआ था. 2022 से उनके पास आइसलैंड की नागरिकता भी है. 

Advertisement

1981 में उन्होंने क्लासिक्स (प्राचीन ग्रीक और लैटिन अध्ययन) में अपनी डॉक्टरेट थीसिस ‘Odi et Amo Ergo Sum’ प्रकाशित की थी. अपने पूरे करियर में उन्होंने कविता लिखने के साथ-साथ अनुवाद का काम किया और कई विश्वविद्यालयों में भी पढ़ाया.

अकादमी ने नोबेल पुरस्कार विजेता कार्सन के ‘लेखन की संभावनाओं’ को तलाशने की तारीफ की. इसका उदाहरण Float' (2016) है. ये अलग-अलग विषयों पर 22 छोटी किताबों का संग्रह है. और इन्हें किसी भी क्रम में पढ़ा जा सकता है.

2001 में पब्लिश हुई उनकी किताब ‘द ब्यूटी ऑफ द हसबैंड’ भी अपने लेखन के कारण फेमस है. ये एक पति की कहानी है जो अपनी पत्नी को धोखा देता है. कार्सन ने इस रिश्ते की कहानी 29 हिस्सों में बांटी है. और हर हिस्सा रोमांटिक कवि जॉन कीट्स की पंक्तियों से शुरू होता है.

Advertisement
पिछले साल लेखक लास्जलो को मिला पुरस्कार

पिछले साल साहित्य का नोबेल पुरस्कार हंगेरियन लेखक लास्जलो क्रास्जनाहोर्काई को मिला था. उन्हें अपोकेलिप्टिक टेरर (प्रलय के डर) पर उनके काम के लिए सम्मानित किया गया था. शुक्रवार, 9 अक्टूबर को शांति पुरस्कार के विजेता का नाम घोषित किया जाएगा. 12 अक्टूबर को इकोनॉमिक्स के प्राइज के साथ नोबेल सीजन का समापन होगा.

ये भी पढ़ें: केमिकल रिएक्शन को कंट्रोल करने वाले वैज्ञानिकों को केमिस्ट्री का नोबेल मिलेगा

मेडिसिन में नोबेल प्राइज की घोषणा के साथ नोबेल पुरस्कारों की घोषणा का हफ्ता शुरू हुआ था. कार्ल डेसेरोथ, पीटर हेमेगन और जॉर्ज नागल ने ऑप्टोजेनेटिक्स की खोज के लिए 2026 का पुरस्कार जीता है. फिजिक्स का नोबेल प्राइज फ्रांसिस हैल्जेन को दिया गया है. वहीं, केमिस्ट्री का नोबेल पुरस्कार हेनरी बी. कागन और केन्सो सोई को मिला.

नोबेल पुरस्कार में एक डिप्लोमा, एक गोल्ड मेडल और 12 मिलियन क्रोनर ($1.2 मिलियन) की पुरस्कार राशि शामिल होती है. अगर किसी एक क्षेत्र में एक से ज्यादा विजेता होते हैं, तो इसे आपस में बांट दिया जाता है.

वीडियो: नाना पाटेकर का 75 की उम्र में निधन, जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर को लेकर क्या बोले थे?

Advertisement