The Lallantop

'अब अमेरिकी सैनिक मर रहे तो टेंशन हो रही... बातचीत का टाइम खत्म', ईरान ने खींच दी रेड लाइन

Iran की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव Ali Larijani ने यह भी कहा कि Donald Trump का 'America First' नारा अब 'Israel First' में बदल गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रंप ने इजरायल की चाहत के लिए अमेरिकी सैनिकों की कुर्बानी दी है. आगे क्या होने वाला है? उन्होंने इशारा कर दिया है.

Advertisement
post-main-image
अली लारीजानी (दाएं) ने डॉनल्ड ट्रंप (बाएं) पर साधा निशाना. (X/ITG)

ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी ने साफ शब्दों में कहा है कि ईरान अमेरिका के साथ किसी भी तरह की बातचीत नहीं करेगा. उन्होंने उन खबरों को खारिज कर दिया जिनमें कहा जा रहा था कि तेहरान ने मध्यस्थों के जरिए वॉशिंगटन से दोबारा बातचीत की कोशिश की है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

अली लारीजानी ने X पर पोस्ट कर अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रंप ने अपनी 'झूठी उम्मीदों' के जरिए पूरे क्षेत्र को अशांति में धकेल दिया है. लारीजानी ने कहा कि ट्रंप अब अमेरिकी सैनिकों के मारे जाने से टेंशन में हैं.

ईरानी अधिकारी का यह बयान ऐसे समय आया है जब दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है. अमेरिका और इजरायल के संयुक्त सैन्य हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद से हालात और बिगड़ गए. ईरान ने इजरायल और अमेरिका के खिलाफ अपनी जवाबी कार्रवाई तेज कर दी है.

Advertisement
Ali Larijani
अली लारीजानी का पोस्ट. (X @alilarijani_ir)

लारीजानी ने यह भी कहा कि ट्रंप का 'अमेरिका फर्स्ट' नारा अब 'इजरायल फर्स्ट' में बदल गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रंप ने इजरायल की चाहत के लिए अमेरिकी सैनिकों की कुर्बानी दी है. लारीजानी ने लिखा,

"ट्रंप की मनमौजी सोच ने पूरे इलाके को बेवजह जंग में धकेल दिया है और अब उन्हें और ज्यादा अमेरिकी लोगों के मारे जाने की चिंता सता रही है. यह सच में बहुत दुख की बात है कि वे (बेंजामिन) नेतन्याहू के नाजायज विस्तारवादी इरादों को आगे बढ़ाने के लिए अमेरिकी खजाने और खून की कुर्बानी दे रहे हैं."

Ali Larijani
अली लारीजानी का पोस्ट. (X @alilarijani_ir)

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने कहा है कि देश में अस्थायी लीडरशिप काउंसिल ने सुप्रीम लीडर की जिम्मेदारियां संभाल ली हैं. इस परिषद में राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान, ईरान के चीफ जस्टिस गुलाम-होसैन मोहसेनी-एजेई और गार्डियन काउंसिल के सदस्य अयातुल्ला अलीरेजा अराफी शामिल हैं.

Advertisement

इस बीच, संघर्ष लगातार तीसरे दिन भी जारी है. ईरान की सरकारी मीडिया के मुताबिक, देश के बीच वाले हिस्सों से 'दुश्मन ठिकानों' की ओर नई मिसाइलें दागी गईं. वहीं इजरायली सेना का दावा है कि उसकी एयरफोर्स ने तेहरान के ऊपर हवाई बढ़त (एयर सुपीरियरिटी) हासिल कर ली है.

ये भी पढ़ें:- खामेनेई का अंधेरे से डर उन्हें ले डूबा... CIA के फुलप्रूफ प्लान की एक-एक बात पता लगी

इजरायल ने रविवार, 1 मार्च को देर रात दावा किया कि तेहरान में खुफिया और सैन्य ठिकानों पर हमले किए गए. सोमवार, 2 मार्च को ईरानी पलटवार से कतर के दोहा, संयुक्त अरब अमीरात (UAAE) के दुबई और इजरायल-फिलिस्तीन के बीच झगड़े वाले येरुशलम में धमाकों की खबर आई.

वीडियो: US ने खामेनेई को किस हथियार से मारा?

Advertisement