The Lallantop

US-इजरायल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत, ईरानी मीडिया ने पुष्टि की

Ali Khamenei Killed: सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत पर ईरान में 40 दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है.

Advertisement
post-main-image
सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत. (ITG)

अमेरिका और इजरायल के हमले में ईरान की सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है. ईरान के सरकारी मीडिया प्रेस टीवी ने इसकी पुष्टि की है. इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने खामेनेई की मौत का दावा किया था. सुप्रीम लीडर की मौत के बाद ईरान ने 40 दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
ali khamenei
प्रेस टीवी का पोस्ट. (X @PressTV)

ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी 'इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज एजेंसी' (IRNA) ने भी सुप्रीम लीडर की मौत की पुष्टि की है. IRNA ने लिखा,

"इस्लामिक क्रांति के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई शनिवार (28 फरवरी) की सुबह जायोनी शासन और अमेरिका के हमले में शहीद हो गए."

Advertisement

 

ali khamenei
IRNA का पोस्ट. (X @IrnaEnglish)

ईरानी मीडिया द्वारा अली खामेनेई की मौत की पुष्टि के बाद खामेनेई के आधिकारिक X हैंडल में कुरान की एक आयत का जिक्र किया गया है. यह सूरा अहज़ाब की 23वीं आयत है,

"और अहले ईमान (अल्लाह को मानने वालों) में कुछ एसे हैं जिन्होंने अल्लाह से किया हुआ अहद (वादा) व पैमान सच कर दिखाया. तो उनमें से कुछ वो हैं जो अपना वक्त पूरा कर चुके हैं और कुछ उस (वक्त) का इंतजार कर रहे हैं और उन्होंने (अपनी रविश में) जरा भी तब्दीली नहीं की."

Advertisement
Ali Khamenei
(X @In_khamenei)

शिया बहुल इराक में भी खामेनेई की मौत पर शोक जाहिर किया गया है. इराक के जाने-माने मुस्लिम धर्मगुरु मोक्तदा अल-सद्र ने अयातुल्ला खामेनेई की शहादत पर शोक जताया. इराक में में तीन दिन के सार्वजनकि शोक का ऐलान किया गया है.

iraq on ali khamenei
प्रेस टीवी का पोस्ट. (X @PressTV)

 

सर्वोच्च नेता की मौत की खबर मिलने पर ईरानी सड़कों पर उतर आए हैं. कहीं कोई रो रहा है, तो कहीं इस्लामिक रिवॉल्यूशन शासन से खफा लोग खुशी का इजहार कर रहे हैं. जब ईरानियों को खामेनेई की मौत के बारे में पता चला तो मशहद में इमाम रजा की पवित्र दरगाह पर दुख और शोक छा गया. 

पूरे ईरान की मस्जिदों में मातम छाया हुआ है. खबर पढ़ते वक्त प्रेस टीवी की मरियम अजारचेहर भी भावुक हो गईं. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ईरान ने साफ कहा कि उसकी आर्म्ड फोर्स के इतिहास का सबसे खतरनाक अटैकिंग ऑपरेशन जल्द ही शुरू होने वाला है. इसमें इजरायल समेत यूएस बेस को टारगेट किया जाएगा.

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने खामेनेई की मौत का दावा किया था. ट्रंप ने एक पोस्ट में लिखा था,

"इतिहास के 'सबसे बुरे लोगों' में से एक खामेनेई की मौत हो गई है. यह सिर्फ ईरान के लोगों के लिए इंसाफ नहीं है, बल्कि सभी महान अमेरिकियों और दुनिया भर के कई देशों के उन लोगों के लिए भी है, जिन्हें खामेनेई और उसके खून के प्यासे गुंडों ने मार डाला या घायल कर दिया."

donald trump ali khamenei
डॉनल्ड ट्रंप का पोस्ट. (truthsocial.com/@realDonaldTrump)

ट्रंप ने आगे कहा था कि कई इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC), मिलिट्री और और पुलिस फोर्स के सदस्य अब लड़ना नहीं चाहते. उन्होंने कहा कि हम उन्हें छोड़ देंगे, लेकिन नहीं माने तो उन्हें बाद में सिर्फ मौत मिलेगी.

 

वीडियो: ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले को लेकर अन्य देशों ने क्या कहा?

Advertisement