King में Shahrukh Khan के look के बारे में Sachin JIgar ने क्या बताया? Sourav Ganguly की Biopic में Boman Irani और Gajraj Rao किन किरदारों में कास्ट किए गए हैं? Kapil Sharma और Raveena Tandon को लेकर Sharat Kataria कैसी फिल्म बनाने जा रहे हैं? सिनेमा से जुड़े ऐसी और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:
शाहरुख की 'किंग' में उनके साथ अच्छी केमिस्ट्री वाले को-एक्टर्स के धांसू कैमियो होंगे?
फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर्स सचिन-जिगर ने बता दिया फिल्म का बड़ा सीक्रेट


# "किंग में शाहरुख वो करेंगे, जो उन्होंने अब तक नहीं किया"
शाहरुख खान की 'किंग' साल की मोस्ट एंटिसिपेटेड फिल्मों में से एक है. फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर सचिन-जिगर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में 'किंग' के गानों और फिल्म में शाहरुख के लुक के बारे में बात की. फ़रीदून शहरयार के पॉडकास्ट पर उन्होंने कहा, "किंग में शाहरुख का लुक उनकी अब तक की सभी फिल्मों से बिल्कुल अलग है. फिल्म में शाहरुख ऐसे गानों पर लिप सिंक करते दिखेंगे, जो उन्होंने अपने अब तक के करियर में नहीं किया. गाने उनके किरदार की अलग-अलग परतें खोलेंगे. किंग में लोग उस शाहरुख खान को देखेंगे, जो अब तक किसी फिल्म में नज़र नहीं आया. इसमें कुछ ऐसी स्ट्रैटजी भी अपनाई है, कि जब शाहरुख सीन में हैं, तो कुछ ऐसे आर्टिस्ट भी उसमें रखे गया है. सचिन जिगर की ये बात ‘किंग’ में अलग-अलग एक्टर्स के कैमियो की तरफ़ इशारा कर रही है. मगर फिलहाल उन्होंने सिर्फ़ हिंट दिया है. कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा है. सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म 24 दिसंबर को रिलीज़ होगी.
# 'GI जो' फ्रैंचाइज़ की दो नई फिल्में बनेंगी
'GI जो' फ्रैंचाइज़ की दो नई फिल्मों पर काम शुरू हो चुका है. दी हॉलीवुड रिपोर्टर के मुताबिक पैरामाउंट स्टूडियो की इन फिल्मों में से एक मैक्स लैंडिस और दूसरी डैनी मैकब्राइड लिख रहे हैं. 'GI जो' नाम के पॉपुलर गेम पर अब तक कुल तीन फिल्में बन चुकी हैं.
# 'वज्र' है टाइगर श्रॉफ की अगली फिल्म का नाम
टाइगर श्रॉफ को लेकर 'नीरजा' फेम डायरेक्टर राम माधवानी एक फिल्म बना रहे हैं. मेकर्स ने इसका टाइटल फाइनल कर दिया है, जो 'वज्र' होगा. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक ये फिल्म स्पिरिचुअल एक्शन फिल्म है, जिसे बड़े बजट पर बनाया जाएगा. टाइगर इसी महीने के अंत से इसकी शूटिंग शुरू करेंगे. इसके मेजर सीन जापान में फिल्माए जाएंगे.
# सौरव गांगुली की बायोपिक में दो नामी एक्टर्स की एंट्री
सौरव गांगुली की बायोपिक में राजकुमार राव सौरव का किरदार निभाने वाले हैं. ख़बर है कि बोमन ईरानी और गजराज राव भी इसमें कास्ट किए गए हैं. OTT प्ले की रिपोर्ट के मुताबिक, बोमन इसमें सौरव के पिता चांदीदास गांगुली को रोल करेंगे. और गजराज राव तत्कालीन BCCI प्रेसिडेंट जगमोहन डाल्मिया का किरदार निभाएंगे. राजकुमार राव भी सौरव गांगुली के रोल के लिए तैयारी कर रहे हैं. वो कुछ दिन कोलकाता में सौरव के घर पर उनके साथ रहेंगे. ताकि वो उनके तौर-तरीके, उनका लहजा, उनके कल्चर को बारीकी से समझ पाएं. इस फिल्म को विक्रमादित्य मोटवाने डायरेक्ट कर रहे हैं.
# कपिल शर्मा-रवीना पहली बार फिल्म में साथ नज़र आएंगे
'दम लगा के हईशा' फेम डायरेक्टर शरत कटारिया एक नई फिल्म बना रहे हैं. मिड-डे के मुताबिक इसमें कपिल शर्मा और रवीना टंडन लीड होंगे. 1 मार्च को दोनों का लुक टेस्ट और फोटोशूट हुआ. ये स्लाइस ऑफ लाइफ फिल्म बताई जा रही है. इसी महीने इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी.
# 10 अप्रैल को रिलीज़ होगी मृणाल-अदिवी की 'डकैत'
मृणाल ठाकुर और अदिवी शेष स्टारर 'डकैत' की रिलीज़ डेट कई बार बदली गई. अब मेकर्स ने इसकी नई रिलीज़ डेट अनाउंस की है. हिंदी और तेलुगु में बनी ये फिल्म अब 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. इस फिल्म में प्रकाश राज, अनुराग कश्यप और अतुल कुलकर्णी ने भी काम किया है. शनील देव इसके डायरेक्टर हैं.
वीडियो: शाहरुख खान की किंग के इस एक सीन पर खर्च हो गए 50 करोड़












.webp?width=275)









