The Lallantop

निर्भया के दोषियों ने जेल में 1 लाख से ज्यादा कमाए, 10वीं का एग्जाम दिया लेकिन पास नहीं हुए

23 बार जेल के नियम तोड़े, सज़ा भी मिली थी.

Advertisement
post-main-image
निर्भया गैंगरेप के चारों दोषी- पवन, विनय, अक्षय और मुकेश. फोट- इंडिया टुडे.

2012 का दिल्ली गैंगरेप-मर्डर केस. निर्भया केस. दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने 7 जनवरी को चार दोषियों का डेथ वॉरंट जारी कर दिया. 22 जनवरी की सुबह चारों को फांसी पर लटकाया जाएगा. हालांकि, कहा जा रहा है कि 22 जनवरी को फांसी होनी मुश्किल है. वजह? एक दोषी मुकेश की दया याचिका पर अभी तक राष्ट्रपति का फैसला नहीं आया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

फांसी तय तारीख पर होगी या नहीं? इस पर संशय के बीच निर्भया के दोषियों से जुड़ी कुछ और जानकारियां सामने आई हैं. सूत्रों के हवाले से. एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चारों दोषी- मुकेश, पवन, विनय और अक्षय ने तिहाड़ जेल में रहते हुए 7 साल में कुल 1,37,000 रुपए की कमाई की है. इसके अलावा ये भी पता चला है कि इन चारों ने 23 बार जेल के नियम तोड़े हैं.

विनय को जहां जेल के नियम तोड़ने पर 11 बार सजा दी गई, तो वहीं अक्षय को एक बार, मुकेश को तीन बार और पवन को 8 बार. मुकेश ने फैसला किया था कि वो कोई लेबर वर्क नहीं करेगा. वहीं अक्षय ने 69,000 रुपए, पवन ने 29,000 रुपए और विनय ने 39,000 रुपए कमाए हैं.

Advertisement

2016 में मुकेश, पवन और अक्षय ने 10वीं में एडमिशन लिया था, एग्जाम भी दिया था, लेकिन पास नहीं हो सके थे. विनय ने 2015 में ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए एडमिशन लिया था, लेकिन वो कोर्स पूरा नहीं कर सका था.


वीडियो देखें:

Advertisement
Advertisement