"तेरी अकड़ की रस्सी जल जाएगी पकड़ में इसकी आग है यो इंचीटेप से नापेगी तेरी कितनी ऊंची नाक है. तेरी सांस अटक जायेगी वो जोर पटक जायेगी तैने चारों खाने चित कर देगी तेरे पुर्जे फिट कर देगी डट कर देगी, तेरे दांव से बढ़के,पेंच पलटकर देगी चित कर देगी, चित कर देगी ऐसी धाकड़ है!"गाना लिखने वाले हैं अमिताभ भट्टाचार्या और गया है रैपर रफ़्तार ने. फुल हरयाणवी स्टाइल. बहुत जल्द ही ये ऐन्थम बनकर उभरेगा. https://www.youtube.com/watch?v=0zFoHrvbRu4
दंगल का नया गाना: तेरे पुर्जे फिट कर देगी
ठीक एक महीने बाद आएगी फिल्म.
Advertisement

फोटो - thelallantop
दंगल. आमिर खान की नयी फिल्म. दिसंबर में आएगी. 23 दिसंबर. गजब इंतज़ार है. साल की सबसे बेहतरीन फ़िल्म हो सकती है. फ़िल्म आने पर मालूम चलेगा. पहला गाना कुछ दिन पहले ही रिलीज़ हुआ था. 'बापू सेहत के लिए तू तो हानिकारक है.' गाना आमिर खान को संबोधित करते हुए था. बेटियां उन्हें हानिकारक डिक्लेयर कर रही थीं. वो उनसे इस कदर मेहनत जो करवाता था. उन्हें पहलवान बनवाने की खातिर. नया गाना आया है. धाकड़. धाकड़ लड़कियां. धाकड़ दंगल. धाकड़ खेल. और धाकड़ बाप. वो बाप जो लड़कियों को पहलवानी में पारंगत करवाने का प्रण लेता है और उन्हें बेहतरीन पहलवान बना देता है. वो बाप जो कहता है 'म्हारी छोरियां छोरों से कम हैं के?' उसे इस कदर अपनी बेटियों पे भरोसा था.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement











.webp?width=275)

.webp?width=275)



.webp?width=120)
.webp?width=120)



