तीन तरीके
व्हाट्सऐप ने यूजर्स को प्राइवेसी सेटिंग के मेनू में जाने को कहा है. वहां तीन ऑप्शन दिए जाएंगे ग्रुप्स में जोड़ने के लिए. एक रहेगा नोबडी. अर्थात कोई नहीं. दूसरा होगा माई कॉन्टैक्ट्स. यानी जो कॉन्टैक्ट्स आपने सेव कर रखे हैं वही आपको ग्रुप में ऐड कर पाएंगे. तीसरा ऑप्शन एवरीवन. यानी कोई भी.
ये जो नोबडी है यही आपका असली बडी है. ये वाला इनेबल कर लोगे तो जो भी आपको ऐड करना चाहेगा, वो पहले रिक्वेस्ट भेजेगा. आपके पर्सनल मैसेज मिलेगा. इस मैसेज की एक्सपायरी डेट तीन दिन तक रहेगी. अगर तीन दिन के अंदर आप उसकी रिक्वेस्ट मान लेते हो तो ऐड हो जाओगे नहीं तो रिक्वेस्ट पड़े पड़े दम तोड़ देगी. लेकिन आपको कोई जबरदस्ती ऐड नहीं कर पाएगा. इस बात की जानकारी व्हाट्सऐप ने अपने ब्लॉग में भी दी है.

व्हाट्सऐप का ब्लॉग
तो भैया तुमको दोस्ती आजमाने का मौका कैसे मिलेगा? सिंपल है. किसी भी टुच्चे लुच्चे ग्रुप में ऐड करने की रिक्वेस्ट अपने दोस्त को भेजो. अगर वो तुम्हारा सच्चा दोस्त होगा तो बिना पूछताछ किए एक्सेप्ट कर लेगा. अगर नाटक दिखाए तो मालूम है न क्या करना है?












