The Lallantop

ड्रग्स केस में अब वो पनवाड़ी फ़ंस गया, जिसकी दुकान पर बड़े-बड़े सेलेब्स पान खाने आते हैं

NCB ने करन सजनानी की गिरफ़्तारी के बाद जयशंकर तिवारी को भेजा समन.

Advertisement
post-main-image
मुच्छड़ पानवाला
मुंबई में ड्रग्स की तस्करी का हिसाब-किताब और बड़ा होता जा रहा है. और अब इसमें मुंबई के फ़ेमस मुच्छड़ पानवाले का नाम आ गया है. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी NCB ने इस मामले में मुच्छड़ पानवाला के मालिक जयशंकर तिवारी को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है. ख़बरों के मुताबिक़, NCB ने दो दिन पहले अभिनेत्री दिया मिर्ज़ा की एक्स मैनेजर राहिला फ़र्निचरवाला और एक ब्रिटिश नागरिक करन सजनानी को हिरासत में लिया था. करन के पास से NCB ने 200 किलो गांजा ज़ब्त किया था. ख़बरें बताती हैं कि ये इनमें से अधिकतर गांजा पहले से ही सिगरेट की शक्ल में रोल किया हुआ पड़ा था.  कहा जा रहा है कि इन लोगों से पूछताछ में मुच्छड़ पानवाले का नाम सामने आया था. जिसके बाद उसे समन भेजा गया है. NCB को शक है कि दोनों आरोपी मुच्छड़ पानवाला को ड्रग्स की सप्लाई करते थे. आरोप ये भी है कि मुच्छड़ पानवाले के यहां पान में ड्रग्स मिलाकर दिया जाता है. मुच्छड़ पानवाला मुंबई की फ़ेमस पान दुकान है. 70 के दशक से चल रही ये दुकान साउथ मुंबई के कैम्प्स कॉर्नर में है. इसके मालिक जयशंकर तिवारी करोड़पति बताए जाते हैं . बॉलीवुड के कई सेलिब्रेटीज यहां पान खाने आते हैं. पेज 3 मार्का पान की दुकान है. गॉसिप और ख़बरें इस दुकान पर जन्म लेती हैं, ऐसा भी कहा जाता है. इस दुकान पर पान खाने वालों की इतनी भीड़ होती है कि जयशंकर तिवारी ने पान खिलाने के लिए कई लोगों को काम पर रखा हुआ है. और दुकान का मुख्य कामधाम अपने छोटे भाई रामकुमार तिवारी के साथ मिलकर देखते हैं. पान की दुकान की अपनी वेबसाइट है. शादी ब्याह के हेवी हेवी ऑर्डर उठाने के अलावा मुच्छड़ पनवाड़ी ऑनलाइन भी पान बेचते हैं. जयशंकर तिवारी ख़ुद मर्सिडीज़ से चलते हैं. ख़बरें बताती हैं कि फ़िल्म स्टार जैकी श्रॉफ़ इनके पान के परमानेंट ग्राहक हैं. अपडेट : 12 जनवरी तड़के मिली जानकारी कहती है कि जयशंकर तिवारी से हुई पूछताछ के बाद NCB ने उन्हें हिरासत में ले लिया है. सूत्रों का ये भी कहना है कि NCB ने मुच्छड़ पनवाड़ी के यहां से नशे का प्रतिबंधित सामान भी बरामद हुआ है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement