The Lallantop

पाकिस्तानी तो मान लिए, मोदी के गुलाम हैं नवाज शरीफ

इस आदमी की हालत बहुत खराब है, ये बेचारा दोनों तरफ से रगड़ा खा रहा है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
नवाज़ शरीफ मोदी का गुलाम भाई ऐसा हम नहीं कह रहे हैं. ऐसा पाकिस्तान के लोगों का कहना है. पाकिस्तान में #NawazModiKaGhulam वाला हैशटैग बह रहा था. ऐसे जैसे सिंधु का पानी. पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ दोतरफा चाल चलने के चक्कर में अपने घर में ही घिर गए हैं. चाल, चलना और चक्कर...वाह अनुप्रास. एक तरफ तो वो अपनी आर्मी को कहते हैं कि आतंकियों के खिलाफ एक्शन लो. वहीं दूसरी तरफ बुरहान वानी को हीरो बताते हैं. अबकी बार (नॉट मोदी सरकार) तो उन्हें घर के लोग ही गरियाने लगे. मोदी से यारी क्यों पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेता हैं इमरान खान. ऐसे मत पढ़ो जैसे पहली बार पता चला हो. पहले पाकिस्तान के लिए क्रिकेट खेलते थे. अब पाकिस्तान में केजरीवाल हो गए हैं. आए दिन धरने पे बैठते हैं. कम ही लोग जानते हैं क्रिकेट इनने अन्ना हजारे से सीखा था. खैर जो भी हो हमें क्या. हुआ ये कि इमरान खान ने आज ट्विटर पर नवाज़ शरीफ पे धावा बोल दिया. और दो ट्वीट दागे. imran khan 1 tweet New Bitmap Image (2) इस ट्वीट में इमरान खान का कहना है. ‘नवाज़ शरीफ को इंडिया में खुद के और पूरे फैमिली के बिज़नस इंटरेस्ट का खुलासा करना चाहिए. साथ ही इंडियन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नजदीकियां बढ़ाने का भी आरोप लगाया. एक बात बताएं, हमारे वहां वाले कहते हैं मोदी की एक जेब में अंबानी हैं, एक में अडानी, विरोधी लोग कह सकते हैं अब पतलून की जेब में नवाज़ भी हैं. हें हें हें. जबरन न हंसो चाट पंच था. इमरान ने कहा है कि नवाज शरीफ ने नरेंद्र मोदी को वरोंग सिग्नल दिए. मोदी से हेम-छेम रखने की वजह से पाकिस्तान आज दुनिया में अलग-थलग होने की कगार पर है. एक लाइन पहले Wrong गलत लिखा है, कैसे पढ़ते हैं आप लोग? इमरान ने नवाज शरीफ और उनकी फैमिली को करप्शन में गले तक डूबा हुआ बताया. और बोला ये लोग पाकिस्तानी अवाम के पैसों पर अय्याशी कर रहे हैं. क्या अय्याशी में विटामिन सी होता है. #MaarnaMat इमरान खान के इस ट्वीट को उनके पॉलिटिकल पंखों ने लपक लिया. और स्टार्ट कर दिया #NawazModiKaGhulam के हैशटैग के साथ ट्वीट करना. इन लोगों ने इतना ट्वीट उड़ेला कि कुछ ही देर में #NawazModiKaGhulam का हैशटैग पाकिस्तान में नंबर वन पर ट्रेंड करने लगा. इमरान 2 एक पाकिस्तानी ट्विटराटी (कुछ लोग ट्विटराती कहते हैं, हमको वो लासिआया हुआ सा लगता है. हम राटी लिखब) माहा सिद्दकी ने ट्वीट किया कि जब हमारी सरकार ही प्रो-इंडिया है तो हम इंडिया से जंग कैसे कर सकते हैं. New Bitmap Image (3) (1) कुल मिलाकर बात ये है कि नवाज़ शरीफ और उनकी सरकार की उनके देश में ही थू-थू होने लगी है. इधर विपक्षी पार्टि‍यां नवाज शरीफ सरकार पर निकम्मा होने का आरोप लगा रही हैं. (Hawwww निकम्मा? पाकिस्तान में क्या कर रहा है?) ;) तो उनकी अपनी पार्टी के नेताओं ने ही बगावत का चरस फूंक दिया है. बात ये है कि दिनों-दिन नवाज़ का प्रेशर बढ़ ही रहा है. प्रेशर पॉलिटिकल है. इधर भारत-पाक सरहद पर हो रहे खून-खराबे के बाद इंटरनेशनल कम्युनिटी ने भी उन पर प्रेशर बनाया है. जिसके लिए उन्होंने आर्मी को आतंकियों के खिलाफ कारवाई करने के लिए भी कहा था. अंत में नोस्टैल्जिया हेतु. 12aamir-birthday11

 ये स्टोरी आदित्य ने की है 

 

Advertisement
Advertisement