...लेकिन मोदी जी, पब्लिक इत्ती 'शरीफ' नहीं है
लाहौर मीटिंग के बाद मार्केट में फैल रहे मोदी के ये वीडियो. डांस वाला सबसे 'मारक' है. :)
Advertisement

फोटो - thelallantop
25 तारीख को अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काबुल में थे और अचानक नवाज शरीफ को बर्थडे विश करने पाकिस्तान चले गए. कहा गया कि बर्फ की सिल्ली टूट गई है और पड़ोसी मुल्क से दोस्ती की स्टोरी शुरू करके मोदी ने 'पाथब्रेकिंग' काम किया है. सुषमा ने लिखा, 'दैट्स लाइक अ स्टेट्समैन.' लेकिन सोशल मीडिया है गुरु खखोरू लोगों की जगह. लोग पुराना वीडियो खोज लाए कि देखो मोदी पहले क्या कहते थे पाकिस्तान से रिश्ते के बारे में. ये वीडियो उन लोगों ने ज्यादा चलाया जिन्हें 'आदर्श लिबरल' कहा जाता है. आम आदमी पार्टी गुजरात के फेसबुक पेज ने भी इसे शेयर किया. इस वीडियो में मोदी कहते हैं, 'पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देना चाहिए. ये लव लेटर लिखना बंद करना चाहिए.' इंटरनेशनल प्रेशर के सवाल पर वह कहते हैं, 'ये उल्टी गंगा क्यों चल रही है, मैं हैरान हूं जी. पाकिस्तान हमको मार के चला गया. और हमारे मंत्री जी अमेरिका चले गए, रोने लगे ओबामा ओबामा, ये हमको मार के चला गया, बचाओ. ये कोई तरीका होता है क्या.' दैट्स लाइक अ स्टेट्समैन सर. [facebook_embedded_post href="https://www.facebook.com/AAPGujarat/videos/712450548866576/"] वैसे एक वीडियो और है फिजाओं में. अटल का जन्मदिन भी देश में एकदिवसीय राष्ट्रीय त्योहार बन गया है. अटल ट्रेंड में थे, तभी एक नया वीडियो सामने आया. जिसमें अटल खड़े हैं और मोदी लगभग दौड़ते हुए आते हैं और गर्दन झुकाकर उनसे चिपट जाते हैं. इसे बीजेपी के ऑफिशियल फेसबुक पेज से शेयर किया गया. [facebook_embedded_post href="https://www.facebook.com/BJP4India/videos/1108369569203565/?pnref=story&__mref=message_bubble"] आ हा हा! जैसे कोई कल का बाल स्वयंसेवक हो, जो शाखा प्रमुख को रेस्पेक्ट और प्यार भरी झप्पी दे रहा हो. इसे वे लोग ज्यादा शेयर कर रहे हैं जिन्हें इंटरनेट लैंग्वेज में 'भक्त' कहते हैं. मोदी का अटल प्रेम इसमें दिख रहा है. पर शेयर करने वाले बंधु चाहते हैं कि इसे अटल के मोदी प्रेम की तरह देखा जाए और इसके आधार पर 'राजधर्म' वाला मशहूर वीडियो भुला दिया जाए. https://www.youtube.com/watch?v=6_vAgb364Ik वैसे एक वीडियो और है. नरेंद्र मोदी नवयुवक की तरह नाच रहे हैं, अटल बिहारी वाजपेयी के हाथ पकड़कर. किसी चुनाव में जीत का जश्न मन रहा है शायद. रिपीट करके देखिएगा, सिर्फ 13 सेकेंड का वीडियो है. https://www.youtube.com/watch?v=M80erY_Z868
Advertisement












