The Lallantop

नागालैंड BJP चीफ बोले, 'अक्षय से प्रेरित हूं', लोग बोले- 'शादी नहीं कर रहे, सलमान से इंस्पायर हो'

तेमजेन इमना अलॉन्ग अभिनेता अक्षय कुमार के अनुशासन से प्रभावित हैं, इसलिए उन्हें टैग किया था. लोगों ने उनकी बात को और आगे बढ़ा दिया.

Advertisement
post-main-image
कार्यक्रम में तेमजेन अलॉन्ग (बीच में) जल्दी पहुंच गए तो अक्षय कुमार को ट्विटर पर टैग कर दिया. (फोटो: आजतक)

नागालैंड में BJP के अध्यक्ष और राज्य के उच्च शिक्षा और जनजातीय मामलों के मंत्री तेमजेन इमना अलॉन्ग (Temjen Imna Along) अपने हास्य-विनोद के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं. वो ट्विटर पर एक्टिव हैं और आए दिन उनके मजाकिया और व्यंग्यपूर्ण ट्वीट्स वायरल होते हैं. ये सब इसलिए बता रहे हैं कि तेमजेन इमना अलॉन्ग का एक और ट्वीट वायरल है जिसमें उन्होंने अभिनेता अक्षय कुमार को टैग किया हुआ है. ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स के एक से एक कॉमेंट आए हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
अक्षय कुमार को टैग क्यों किया?

अक्षय कुमार को फिल्म इंडस्ट्री में उनके अनुशासन और हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए जाना जाता है. जैसे वो शराब नहीं पीते हैं, एक्सरसाइज करते हैं, सुबह बहुत जल्दी उठते हैं, शूटिंग सेट पर टाइम पर पहुंचते हैं, कहीं और भी जाना हो तो लेट नहीं होते हैं वगैरा-वगैरा.

बस, अक्षय कुमार की इन खूबियों से प्रभावित तेमजेन अलॉन्ग ने बॉलीवुड एक्टर को अपने ट्वीट में टैग कर दिया. बुधवार, 12 अप्रैल को तेमजेन ने ट्विटर पर अपनी फोटो के साथ एक पोस्ट लिखा. फोटो में वो एक कार्यक्रम में बैठे थे और वहां काफी जल्दी पहुंच गए थे. इसीलिए उन्होंने अक्षय का जिक्र करते हुए लिखा,

Advertisement

"देखो, मैं VIP नहीं हूं, मैं ऑडियंस से पहले आता हूं. मैं अक्षय कुमार से प्रेरित हूं."

लोगों ने लिए मजे

तेमजेन का ये पोस्ट जल्दी ही वायरल हो गया. लोगों ने अलग-अलग कॉमेंट्स किए. अभिनव नाम के यूजर ने लिखा,

"तेमजेन हमेशा मस्ती के मूड में रहते हैं."

Advertisement

सौरभ लक्ष्मणपुरी नाम के यूजर ने लिखा, 

"जो अपना काम गंभीरता से करना पसंद करता है, उसे पता होता है कि टाइम ही सब कुछ है."

देवेंद्र सिंह कसवा नाम के यूजर ने कहा, 

“सर मुझे लगता है आप जल्दी नहीं आए हो, आप टाइम पर आए हो लेकिम हमेशा की तरह ऑडियंस लेट है.”

सौरव दास नाम के यूजर ने मज़ाक में पूछा, 

"सर आप क्या सुबह 5 बजे ही पहुंच गए हो?"
 

डॉ धीमन भट्टाचार्य नाम के यूजर ने सलमान खान को टैग करके तेमजेन से व्यंग्य के साथ पूछा,

"शादी कब कर रहे हो आप? क्या सलमान खान से इंस्पायर हो?"

ठाकुर नाम के यूजर ने अक्षय कुमार के मज़े लेते हुए कहा, 

“पूरे हॉल की सीटें खाली हैं. ये भी अक्षय कुमार से ही इंस्पायर होंगे.”

तेमजेन के ट्विटर पर 2 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. कुछ दिन पहले ट्विटर पर ही उन्होंने एक हेल्दी रेसिपी का पोस्ट भी शेयर किया था. जिसे लोगों ने खूब पंसद किया. इस पोस्ट के जरिए तेमजेन नागालैंड टूरिज्म को सपोर्ट कर रहे थे.

वीडियो: जमघट: नागालैंड चुनावों में धांधली, बीफ और अपनी शादी पर खुलकर बोले तेमजेन इमना अलॉन्ग

Advertisement