The Lallantop

'तुमने क्यों पहना है बुर्का, बैटमैन लग रही हो?'

लंदन के शॉपिंग सेंटर में मुस्लिम लेडी से भिड़ गया बंदा. देखें वीडियो...

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop

ये तुमने क्या पहना हुआ है. मेरे बच्चों को तुम्हारा चेहरा नहीं दिख रहा है. तुम औरत हो या आदमी. कौन हो तुम? हू द F** आर यू. ये एक क्रिश्चियन कंट्री है.

लंदन के शॉपिंग सेंटर में बुर्का पहने खड़ी जिसे औरत से गुस्से में ये सवाल किए जा रहे थे. वो कुछ थी या नहीं थी. इंसान तो पक्का थी. लेकिन अपने बच्चों के साथ आए एक बंदे को ये सब अखरने लगा. ब्रिटिश मुस्लिम महिला से भिड़ गया. ब्लैक कलर का बुर्का पहन रखा था तो उसे बैटमैन तक कह दिया. अहलम सईद नाम की मुस्लिम लेडी ने खुद पर बीत रहा ये किस्सा फोन में रिकॉर्ड कर लिया. और फेसबुक पर शेयर कर दिया. ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा बंदा बार-बार ये सवाल पूछ रहा था कि तुमने बुर्का क्यों पहना हुआ है. अहमल सईद ने कहा, 'मैं उस बंदे की बात बर्दाश्त नहीं कर पाई और मैंने अपने फोन पर ये सब रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया. बुर्के को लेकर मेरे पैरेंट्स भी डरते हैं. कहते हैं तुम ये बुर्का क्यों पहनती हो. इससे खतरा रहता है. मेरा ख्याल है कि इन जैसों के लिए मैं बुर्का पहनना क्यों छोड़ूं.' अहलम ने कहा, 'हाल के महीनों में ये सब ज्यादा बढ़ गया है. पेरिस और ब्रसेल्स अटैक के बाद हालात और खराब हो गए हैं.' [facebook_embedded_post href="https://www.facebook.com/UmmAqsaa/videos/10153323757297000/"] इससे पहले भी सोशल मीडिया पर बुर्का पहनी औरत और एक बच्चे का किस्सा खूब वायरल हुआ था. सुपरमार्केट में बुर्का पहने औरत को एक बच्चा देखता जा रहा था. और आखिर में बोलता है, I LOVE YOU BATMAN.  batman

Advertisement
Advertisement