The Lallantop

हिंदू लड़की को चॉकलेट दिया, भीड़ ने मुस्लिम युवक को बहुत मारा, फिर पुलिस ने क्या किया?

जानते हैं किस प्रदेश का मामला है?

Advertisement
post-main-image
सांकेतिक तस्वीर(बाएं-आज तक), दाएं (कैडबरी इंडिया)

कर्नाटक (Karnataka) में एक मुस्लिम छात्र पर हमला करने का मामला (Muslim man attacked) सामने आया है. छात्र पर आरोप है कि उसने एक हिंदू लड़की को चॉकलेट दी थी जिस वजह से उस पर हमला किया गया. हमला करने के आरोप में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार ये घटना 5 जनवरी की है. कर्नाटक के विटला तालुक के वीर कंबा गांव के रहने वाला मोहम्मद शाकिर मंगलुरू के एक प्राइवेट कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है. गुरुवार, 5 जनवरी के दिन कॉलेज खत्म होने के बाद वो घर जाने के लिए KSRTC की परिवहन बस में सवार हुआ.  बस में सफर के दौरान शाकिर ने बगल में बैठी एक लड़की को चॉकलेट ऑफर कर दी. जब बस केलिंजा गांव पहुंची तभी कुछ लोग बस में घुस आए और शाकिर के साथ मारपीट करने लगे.

रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि पीड़ित शाकिर ने इस मामले में विटला थाना क्षेत्र के बंटवाल तालुक में शिकायत दर्ज कराई थी. दक्षिण कन्नड़ जिले के पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश भगवान सोनावने के कहा कि इस मामले में चंद्रशेखर, प्रज्वल, रोहित और तीन अन्य लोगों के खिलाफ धारा 143, 147, 149 और 323 के तहत शिकायत दर्ज की गई है.

Advertisement

शाकिर ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने छात्रा से बात करने पर उसे पीटा था. पुलिस अधिकारी सोनावने ने बताया कि इस मामले की जांच जारी है. पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है और उन्हें जल्द ही पकड़ा जाएगा.  

कर्नाटक का दक्षिण कन्नड़ जिला सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील माना जाता है. रिपोर्ट के मुताबिक यहां हाल ही में हिंदुत्ववादी संगठनों ने ये आरोप लगाया था कि इस इलाके में कथित लव जिहाद के मामले बढ़ रहे हैं. हालांकि, मुस्लिम संगठन से जुड़े लोगों ने ऐसे आरोपों का खंडन किया है. मुस्लिम समाज की तरफ से ये भी कहा गया है कि यहां पुरुष और महिला अपने फैसले खुद ले सकते हैं.

वहीं बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मंगलुरु के कावूर में एक बैनर लगाया. बैनर में उन लोगों को कावूर मंदिर मेले में व्यापार न कर पाने की बात कही गई जो मूर्ति पूजन का विरोध करते हैं. दक्षिण कन्नड़ जिले के कई मंदिरों में गैर हिंदुओं को मेले के दौरान दुकान न खोलने के निर्देश देने वाले बैनर लगाए गए थे. 
 

Advertisement

वीडियो: जब बिहार के MLA को बंदूक की नोक पर राज्यपाल के निवास ले गए और CM पद की शपथ ले ली!

Advertisement