The Lallantop

'अब सीजफायर बचे रहने की उम्मीद सिर्फ... ' ईरान नहीं झुका, ट्रंप तिलमिला गए

Trump on Ceasefire: डॉनल्ड ट्रंप ने बताया कि सीजफायर ऐसे फेज में है मानो कोई डॉक्टर कह रहा हो कि मरीज के बचने की केवल 1% उम्मीद है. इससे पहले उन्होंने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया था कि ईरान अमेरिका को सालों से उलझाता आ रहा है. अब होने क्या वाला है?

Advertisement
post-main-image
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि सीजफायर कभी भी टूट सकता है. (फाइल फोटो-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने 11 मई को बताया कि ईरान के साथ चल रहा सीज़फायर अब गंभीर स्थिति में है और कभी भी टूट सकता है, जो बातचीत के कमजोर होने का संकेत है।
  • ईरान और अमेरिका के बीच पिछले दो महीनों से परमाणु कार्यक्रम पर तनाव और बातचीत जारी है, जिसमें अमेरिका चाहता है कि ईरान अपना एनरिच्ड यूरेनियम सीमा में रखे।
  • ट्रंप के बयान के बाद तेल की कीमतों में वृद्धि हुई है और यदि तनाव बढ़ा तो अंतरराष्ट्रीय तेल आपूर्ति पर असर पड़ने की संभावना है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने 11 मई को साफ-साफ कहा, 'Ceasefire with Iran is now on life support' मतलब ईरान के साथ जो सीज़फायर चल रहा है, वो अब वेंटिलेटर पर है. हालत इतनी खराब है कि कभी भी टूट सकता है. वाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने ईरान के जवाब को कूड़ा बता दिया. उन्होंने कहा, 'उन्होंने जो हमें भेजा है, वो इतना बेकार है कि मैंने पूरा पढ़ना भी जरूरी नहीं समझा.'

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

डॉनल्ड ट्रंप यहीं नहीं रुके. उन्होंने सीज़फायर की हालत समझाने के लिए बड़ा अजीब लेकिन डराने वाला उदाहरण दिया. उन्होंने बताया कि सीजफायर ऐसे फेज में है मानो कोई डॉक्टर कह रहा हो कि मरीज के बचने की केवल 1% उम्मीद है. इससे पहले उन्होंने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया था कि ईरान अमेरिका को सालों से उलझाता आ रहा है. 

ईरान और अमेरिका के बीच पिछले करीब दो महीने से तनाव और बातचीत साथ-साथ चल रही है. अमेरिका चाहता है कि ईरान अपना न्युक्लियर प्रोग्राम सीमित करे और खासकर अपने ‘एनरिच्ड यूरेनियम’ का भंडार अमेरिका को सौंप दे. वहीं, ईरान का कहना है कि अंतर्राष्ट्रीय नियमों के हिसाब से उसके पास यूरेनियम एनरिच करने का अधिकार है. ट्रंप ये भी दावा कर चुके हैं कि ईरान उन्हें अपना एनरिच्ड यूरेनियम देने को तैयार था, लेकिन बाद में पीछे हट गया. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: 'ईरान गेम खेल रहा, हम पर हंस रहा... ', नया प्रपोजल देख ट्रंप नाराज, अब कहां अटकी डील?

डील होने की उम्मीद कितनी है?

प्रेसिडेंट डॉनल्ड ट्रंप ने अपने बयान में ये भी बताया कि बातचीत की संभावना अभी खत्म नहीं हुई है. कहा, ‘डील अभी भी हो सकती है. मैंने चार-पांच बार उनके साथ समझौते के करीब पहुंचकर देखा है, लेकिन वो हर बार अपना फैसला बदल देते हैं.' 

डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के नेतृत्व को बेहद बेईमान भी बताया.

Advertisement
Iran का मूड कैसा है?

उधर, ईरान भी पीछे हटने के मूड में नहीं दिख रहा. ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघई ने कहा कि अमेरिका अब भी बेमतलब की मांग कर रहा है. उनका कहना है कि ईरान का जवाब बिल्कुल संतुलित था और उसमें कुछ भी ज़्यादा नहीं था. ट्रंप के बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय तेल बाज़ार में थोड़ी हलचल देखने को मिली. ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 105 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गई. डर यही है कि अगर तनाव और बढ़ा, तो तेल सप्लाई पर बड़ा असर पड़ सकता है.

वीडियो: अमेरिका ने ईरान के टैंकर्स ध्वस्त कर दिए, F-18 सुपर हॉर्नेट से मचाई तबाही

Advertisement