The Lallantop

सीनियर प्रोफेसर ने राहुल गांधी की आलोचना की तो मुंबई यूनिवर्सिटी ने जबरन छुट्टी पर भेजा

प्रोफेसर ने राहुल गांधी के लिए कहा था, 'पप्पूगिरी का विरोध करता हूं.'

Advertisement
post-main-image
मुंबई यूनिवर्सिटी के एकेडमी ऑफ थिएटर आर्ट्स के डायरेक्टर योगेश.
मुंबई विश्वविद्यालय के सीनियर प्रोफेसर योगेश सोमण को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की आलोचना करने के लिए जबरन छुट्टी पर भेज दिया गया है. योगेश, यूनिवर्सिटी के एकेडमी ऑफ थिएटर आर्ट्स के डायरेक्टर हैं. यूनिवर्सिटी में उनके खिलाफ मिली शिकायत के बाद उन्हें छुट्टी पर भेजा गया है. यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स योगेश को हटाने की मांग कर रहे थे. यूनिवर्सिटी के कुलपति सुहास पेडेनकर ने 14 जनवरी को इस मामले में प्रदर्शन कर रहे छात्रों को एक चिट्ठी लिखते हुए कहा कि मामले की जांच के लिए एक कमिटी बनाई गई है. योगेश को छुट्टी पर भेज दिया गया है. इस मामले पर बीजेपी नेता आशिष शेलार ने कहा है- यह पता चला है कि कांग्रेस और वामपंथी छात्रों ने योगेश सोमन को धमकी दी है. क्या यह असहिष्णुता नहीं है? योगेश ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा था? 14 जनवरी को योगेश ने अपने ट्विटर पेज पर एक वीडियो किया था जिसमें उन्होंने राहुल गांधी के विनायक दामोदर सावरकर को लेकर किए गए कमेंट की तीखी आलोचना की थी. वीडियो में प्रोफेसर योगेश ने कहा था-
आप सही कह रहे हैं राहुल, आप सावरकर नहीं हैं. आप में उन जैसा कुछ भी नहीं है. न समर्पण, न बलिदान और न ही वीरता. सच तो यह है कि आप सच्चे गांधी भी नहीं हो. मैं आपकी पप्पूगीरी का विरोध करता हूं.
योगेश सोमन के ट्विटर पेज पर अब भी यह वीडियो मौजूद है. इंडियन एक्सप्रेस में इस मामले को लेकर योगेश से बात करनी चाही लेकिन उन तक नहीं पहुंचा जा सका है. राहुल गांधी ने झारखंड में चुनाव प्रचार के दौरान हालिया रेप की घटनाओं को लेकर रेप कैपिटल वाला बयान दिया था. इसके बाद बीजेपी ने इस बयान की निंदा की थी. राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग भी की गई थी. माफी की मांग पर राहुल गांधी ने कहा था, 'मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं, राहुल गांधी है. मैं माफी नहीं मांगूंगा.'
वीडियो- आतंकवादियों के साथ गिरफ्तार हुए डीएसपी दविंदर सिंह आर्मी बेस के सामने घर क्यों बना रहे थे?

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement