The Lallantop

दस साल से 'पोती' का रेप कर रहा था शख्स, चुप रहने के लिए देता था जान से मारने की धमकी

ये मामला Mumbai के Kurar थाना क्षेत्र का है. पीड़िता की उम्र 19 साल है. आरोपी उसका सौतेला दादा है. पुलिस ने केस दर्ज कर उसे अरेस्ट कर लिया है. पीड़िता ने क्या-क्या बताया?

Advertisement
post-main-image
मुंबई के कुरार पुलिस थाने में केस दर्ज (फोटो- गूगल फोटोज़)

मुंबई में 19 साल की एक लड़की के साथ 10 साल तक लगातार रेप होने का मामला सामने आया है (Teen Raped for Ten Years Mumbai). रेप का आरोप लड़की के दादा पर लगा है. शख्स कथित तौर पर पीड़िता को चुप कराने के लिए जान से मारने की धमकी देता था. 58 साल के आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. उसे अरेस्ट भी कर लिया गया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मामला मुंबई के कुरार थाना क्षेत्र का है. आरोपी लड़की का सौतेला दादा है और पड़ोस के घर में ही रहता है. इंडियन एक्सप्रेस ने मामले पर रिपोर्ट तौयार की है. शिकायत के मुताबिक, जब लड़की घर पर अकेली होती थी तो आरोपी उसके पास जाता था और उसका यौन उत्पीड़न करता था. आरोपी शख्स कथित तौर पर साल 2014 से बच्ची का यौन उत्पीड़न कर रहा था. आरोप है कि वो लड़की के साथ मारपीट भी करता था. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसे किसी को घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी भी देता था. इसी वजह से पीड़िता ने कभी किसी को कुछ नहीं बताया.

हालांकि कुछ दिन पहले पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर अपने घरवालों को सब कुछ बता दिया. शिकायत के आधार पर कुरार पुलिस ने 18 अप्रैल को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया और उसकी तलाशी शुरू की. उसके खिलाफ IPC की धारा 376 (2)(F)(N), 354, 354A, 323, 504, 506 और पॉक्सो की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- दिल्ली में 4 साल की बच्ची के साथ रेप, तोड़फोड़ के बाद इलाके में तैनात की गई पुलिस

पुलिस कुछ घंटे बाद आरोपी को विरार इलाके से अरेस्ट कर लिया. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

ऐसा ही एक मामला कुछ महीने पहले दिल्ली के बुराड़ी इलाके से सामने आया था. वहां नाबालिग बच्ची के साथ रेप का आरोप मां के साथ लिव इन में रह रहे शख्स पर लगा था. आरोपी की पहचान 29 साल के अंकित यादव के तौर पर हुई. आरोपी के खिलाफ बुराड़ी पुलिस स्टेशन में IPC की धारा 376 (रेप), 506 (आपराधिक धमकी) और पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया. उसे जेल भी भेज दिया गया था.

Advertisement

वीडियो: घर में काम करने वाली बच्ची से रेप के आरोप में DSP गिरफ्तार

Advertisement