एक सुबह उठकर मैंने जॉब छोड़ दी. नए लोग से मिलना था, फोटो खेंचनी थी, पेंटिंग्स बनानी थी. फिर कुछ रोज़ में ऑटो ले लिया. आगे उनने बताया कैसे ये दुनिया का सबसे अच्छा काम है. चालीस सालों से यही कर रहे हैं. रोज़ लोगों से मिलते हैं. मुंबई भर के स्टूडियोज में घूम आए हैं. सबसे अंत में इनने बताया खुशी जो है वो कभी पैसे से नहीं खरीदी जा सकती. मैं रोज़ टॉप ऑफ द वर्ल्ड महसूस करता हूं.फोटो जो थी वायरल हो गई. लोग कह रहे हैं, इनने खुश रहने का फंडा सीख लिया है. हमको भी इनके ऑटो में एक बार चढ़ना है. सबसे अच्छा जो वो ये कि लोगों को समझ आया पैसे के पीछे न भागकर भी आदमी कितना कूल होकर रह सकता है.
हो सकता है ये खबर पढ़कर आप अपनी जॉब छोड़ दें
9 से 5 की नौकरी है, सब कुछ सही चल रहा है. रूटीन में है, पर कुछ खटकता है?
Advertisement

फोटो - thelallantop
Humans of Bombay नाम का एक पेज है फेसबुक पर. ये जितने भी ह्यूमंस ऑफ समथिंग वाले पेज होते हैं. बहुत सही होते हैं. बहुत मार्मिक टाइप पोस्ट्स लगाते हैं. माने आस-पास कितना सही हो रहा है वो देखने को मिलता है. तो Humans of Bombay ने कल एक फोटो डाली. एक आदमी की. जो ऑटो चलाता है. उसने बताया मैं हिंदुस्तान यूनिलीवर में काम करता था. 9 से 5 के काम में कुछ नया नहीं था. कंपनी के साथ कुछ गलत नहीं था, लेकिन जो था वो एक जैसे था. रोज़-रोज़.
Advertisement









