The Lallantop

मोदी से गुजारिश करने के बाद मुलायम ने बम फोड़ दिया

1000 और 500 के नोट बैन होने के बाद मुलायम सिंह यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop

500 और 1000 के नोट बैन होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने एक गुजारिश की है और एक बम फोड़ा है. गुजारिश की है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से और बम फोड़ा है यूपी चुनाव को लेकर.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

नोट बैन होने की वजह से लोग खुश तो हैं, लेकिन उन्हें परेशानी भी बहुत हो रही है. यही बात आगे रखते हुए मुलायम ने कहा कि सरकार को कुछ और दिनों की मोहलत देनी चाहिए, ताकि लोग बड़ी रकम का इंतजाम कर सकें. नोटों पर बैन के बाद से कई ऐसे वीडियो आ चुके हैं, जिसमें लोग शादी या फैमिली फंक्शन का हवाला देते हुए कह रहे हैं कि अब कोई भी उनके बड़े नोट नहीं ले रहा है और वो कुछ भी खरीद नहीं पा रहे हैं.

ban

Advertisement

मुलायम ने कहा, 'महिलाएं अपने घरों में कुछ पैसे बचाकर रखती हैं. उनकी सहूलियत के लिए लोगों को पांच लाख के इस्तेमाल की छूट मिलनी चाहिए. वैसे भी, राम मनोहर लोहिया के बाद अगर किसी ने काले धन की लड़ाई लड़ी है, तो वो सपा है. हम भी चाहते हैं कि काला धन वापस आए और देश के विकास में खर्च हो. चुनावों में भी काले धन का इस्तेमाल बंद होना चाहिए, लेकिन इसके लिए लोगों को परेशानी में नहीं डाल सकते. बीजेपी ने तो अपने चुनावी कैंपेन में काला धन वापस लाने का वादा किया था और अब जब उनके ऊपर जनता का दबाव बढ़ गया, तो उन्होंने 500 और हजार के नोट बंद कर दिए.'

जब सब सोच रहे थे कि मुलायम सिर्फ चुनावी दांव खेलने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए हैं, तभी उन्होंने यूपी चुनाव को लेकर एक बड़ी घोषणा कर दी. यूपी में अभी तक महागठबंधन के आसार दिख रहे थे, लेकिन मुलायम ने साफ कह दिया कि सपा गठबंधन नहीं करेगी.

modi-mulayam

Advertisement

उन्होंने कहा, 'समाजवादी पार्टी किसी भी दल से अलायंस नहीं करेगी. जो कोई पार्टी में मर्जर करना चाहे, कर सकता है.' मुलायम के इस बयान से कांग्रेस जो भी महसूस करे, लेकिन बीजेपी और बीएसपी जरूर राहत महसूस कर रही होंगी.


ये भी पढ़ें:

खुद को तैयार कर लें, 1000 का नया नोट भी आ रहा है

कार्टून नहीं है ये, नोट पर गांधी जी की तस्वीर यहां से आई थी

नरेंद्र मोदी से पहले इस प्रधानमंत्री ने लिया था ऐसा बोल्ड डिसीजन

2000 रुपए के नोट को लेकर फैलाया जा रहा सबसे बड़ा झूठ!

नोट बैन: किसको चिंता करने की जरूरत है और किसको नहीं

अब से 500 और 2000 रुपए के बस यही वाले नोट लेना

Advertisement