वर्ल्ड कप के पहले लग गए महेंद्र सिंह धोनी के पोस्टर
सुशांत सिंह राजपूत वाली फिल्म का पोस्टर आ गया है, एक दम मौके पर
Advertisement

Source- Twitter
वर्ल्ड कप होने को है. एकदम गेंद बल्ला वाला माहौल है. बैटरी चार्ज कर के धर लिए हैं. डिश टीवी रिचार्ज करा लिए हैं. एक गेंद न छूटने पाए. इस क्रिकेटिया चुके माहौल के बीच पिच्चर का पोस्टर भी आता है तो क्रिकेट वाला. एक तरफ फैंस धोनी की तरफ उम्मीद भरी निगाहों से देख रहे हैं कि 2007 के बाद एक बार फिर धोनी वर्ल्ड कप घर लेकर आएंगे. तो दूसरी तरफ लोग कहते हैं.कि धोनी के करियर का द एंड होने को है. उन्हें संन्यास ले लेना चाहिए. https://twitter.com/itsSSR/status/709649777877766144
पर ये वर्ल्ड कप के बीच धोनी की बात काहे करने लगे हम? वो इसलिए क्योंकि पान सिंह तोमर, मैरी कॉम और मिल्खा सिंह की लाइफ पर फिल्में बनने के बाद अब मेन इन ब्लू के कैप्टन एम. एस. धोनी के लाइफ पर मूवी बन रही है. फिल्म का नाम है एम.एस धोनी: द अनटॉल्ड स्टोरी. https://www.youtube.com/watch?v=QgxvDORKzec नीरज पांडे निर्देशक हैं. मूवी 2 सितंबर 2016 को आएगी. पोस्टर आ गया है. पोस्टर में सुशांत सिंह राजपूत कोट-टाई पहने भीड़ में भौहें चढ़ाए दिख रहे हैं. इसके पहले भी इस मूवी का एक पोस्टर आ चुका है. मूवी में सुशांत धोनी का किरदार निभाएंगे. और साक्षी बनेंगी कियारा आडवाणी. सुशांत जो धोनी का रोल निभाएंगे. उनने भी एक ट्वीट किया है. https://twitter.com/itsSSR/status/709676596496637952
Advertisement













