The Lallantop

CM कमलनाथ को झंडा फहराने आना था, दो कांग्रेसी नेताओं में थप्पड़ चल गए

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Advertisement
post-main-image
सीएम कमलनाथ ने राजधानी भोपाल की जगह इंदौर में झंडा फहराया. दायीं तरफ थप्पड़बाजी. फोटो: विकीमीडिया/ANI
26 जनवरी. देश 71वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. मध्य प्रदेश का इंदौर. यहां झंडा फहराने के दौरान कांग्रेस नेता आपस में भिड़ गए. इंदौर के कांग्रेस कार्यालय (गांधी भवन) में दो कांग्रेस नेता देवेंद्र सिंह यादव और चंदू कुंजीर के बीच थप्पड़ चल गए. पुलिस ने बीच-बचाव किया और मामला कांग्रेस के 'हाथ' से बाहर निकलने से रुक गया. इस कार्यक्रम में सीएम कमलनाथ पहुंचने वाले थे. इससे पहले ये 'अद्भुत' नज़ारा सामने आया. हालांकि किस बात को लेकर भिड़ंत हुई ये फिलहाल साफ नहीं हो पाया है. पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर चुटकी लेते हुए घटना का वीडियो रीट्वीट किया और कहा- जब मिल गई इनको आज़ादी. भोपाल से बाहर सीएम का ध्वजारोहण मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ ने इंदौर में झंडा फहराया. 2002 के बाद पहली बार मध्य प्रदेश का कोई सीएम राजधानी भोपाल से बाहर झंडा फहराने पहुंचा. 2002 में तत्कालीन सीएम दिग्विजय सिंह ने इंदौर में ध्वजारोहण किया था. इस दौरान सीएम कमलनाथ ने प्रदेश और देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी. भोपाल में राज्यपाल लालजी टंडन ने झंडा फहराकर शुभकामनाएं दीं. इस दौरान उन्होंने परेड की सलामी ली. भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने झंडा फहराया. इस मौके पर भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर भी मौजूद थीं. दिल्ली में हुआ कार्यक्रम वहीं, दिल्ली के राजपथ पर परेड से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल वॉर मेमोरियल पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी. यह पहला मौका है, जब प्रधानमंत्री अमर जवान ज्योति न जाकर इंडिया गेट के पास वॉर मेमोरियल पहुंचे. इस बार ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो समारोह के मुख्य अतिथि रहे. 90 मिनट का परेड कार्यक्रम हुआ. इस दौरान कई राज्यों की झांकियां भी निकलीं और शक्ति प्रदर्शन किया गया.
मध्य प्रदेश: राजगढ़ में DM-SDM से कार्यकर्ताओं की झड़प के बाद बीजेपी क्या करेगी?

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement