मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां 10 साल की एक बच्ची ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली, क्योंकि उसकी मां ने उसे बाहर ले जाने से मना कर दिया.
मां ने बाहर घुमाने से किया इंकार तो 10 साल की बच्ची ने खुदकुशी कर ली!
मध्य प्रदेश के जबलपुर से खुदकुशी का एक मामला सामने आया है. यहां 10 साल की एक लड़की ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली, क्योंकि उसकी मां ने उसे बाहर घुमाने ले जाने से मना कर दिया.

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक लड़की का परिवार जबलपुर जिले के धनवंतरी नगर में रहता है. यहां से 10 किलोमीटर दूर एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है भेड़ाघाट. बच्ची अपनी मां से भेड़ाघाट ले जाने की जिद्द कर रही थी. जब मां ने उसे मना कर दिया तो गुस्से में आकर उसने ये कदम उठाया.
धनवंतरी नगर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर विनोद पाठक ने बताया, जब मां ने इनकार कर दिया, तो लड़की ऊपर चली गई और दरवाजे के पर्दे से फांसी लगा ली. उन्होंने आगे बताया कि अभी शव का परीक्षण किया जा रहा है. और मामले में आगे की जांच जारी है.
मृतक लड़की का नाम तेजस्विनी बताया जा रहा है. वह जबलपुर के धनवंतरी इलाके में रहने वाले भलावी परिवार की इकलौती बेटी है. और शहर के लिटिल वर्ल्ड स्कूल में पांचवी कक्षा में पढ़ती थी.
ये भी पढ़ें - 10वीं-12वीं का रिजल्ट निकला था, कुछ ही घंटों में 11 छात्रों ने आत्महत्या कर ली!
इंदौर में मंगेतर से परेशान होकर लड़की ने की आत्महत्या
17 मई को मध्य प्रदेश के इंदौर में भी आत्महत्या का एक मामला सामने आया था. यहां एक लड़की ने अपने मंगेतर से परेशान होकर आत्महत्या कर ली. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही आरोपी मंगेतर के खिलाफ FIR दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया. खबरों के मुताबिक कि युवती और उसका मंगेतर एक-दूसरे से मिलते भी थे. लेकिन इसी बीच लड़की को परेशान किया जाने लगा था.
मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र का है. मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल DCP राजेश दंडोतिया ने बताया कि चंदन नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक लड़की ने हाल ही में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. बताया जा रहा है कि मृतक लड़की की शादी देवेन्द्र नाम के युवक से तय हुई थी. पारिवारिक रजामंदी के बाद दोनों की सगाई भी हो गई.
वीडियो: सलमान खान के घर फायरिंग करने के आरोपी ने आत्महत्या कर ली










