मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक पांच मंजिला होटल की इमारत को उड़ा दिया गया. वो भी डायनामाइट से. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक होटल निलंबित भाजपा नेता मिश्री चंद गुप्ता का था.
Video: पूर्व BJP नेता के होटल में लगाया 60 किलो डायनामाइट, उड़ा दिया
नेता का पांच मंजिल का होटल धमाके के साथ जमींदोज हो गया
.webp?width=360)

रिपोर्ट के मुताबिक मिश्री चंद गुप्ता पर जगदीश यादव की हत्या के आरोप लगे थे. जिसके बाद पार्टी ने उन्हें निलंबित कर दिया था. कोरेगांव इलाके के रहने वाले जगदीश की दिसंबर महीने में एक कार एक्सीडेंट में मौत हो गई थी. जगदीश के परिवार ने उनकी हत्या का आरोप मिश्री गुप्ता पर लगाया था.
मध्य प्रदेश प्रशासन ने होटल को ढहाने के लिए इंदौर से एक स्पेशल टीम बुलाई थी. टीम ने मंगलवार, 3 जनवरी को 12 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद होटल को ढहा दिया. कुल 60 किलो डायनामाइट की मदद से. दो धमाकों के बाद होटल की बिल्डिंग चंद सेकेंड में धराशायी हो गई. और मलबे में तब्दील हो गई. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक होटल को गिराने के लिए करीब 80 किलो गन पाउडर और 85 जिलेटिन की रॉड का इस्तेमाल किया गया.
रिपोर्ट के मुताबिक सागर जिले के जिलाधिकारी दीपक आर्या और DIG तरुण नायक इस दौरान वहां मौजूद थे. निलंबित भाजपा नेता मिश्री चंद गुप्ता के होटल का नाम जयराम पैलेस था. होटल सागर जिले के मकरोनिया चौराहे के पास स्थित था.
दो मंजिल की जगह पांच मंजिल बना दीसागर जिला प्रशासन के अनुसार उस जगह दो मंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने की अनुमति ली गई थी. लेकिन पांच मंजिल का होटल बनाकर चलाया जा रहा था. जिलाधिकारी दीपक आर्या ने बताया,
“सुरक्षा को देखते हुए इलाके के आस-पास बैरिकेडिंग कर दी गई थी. होटल जिस इलाके में है वहां रहने वाले लोगों को भी सूचित कर दिया गया था. होटल को गिराने में किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ है. सिर्फ होटल की बिल्डिंग ही गिराई गई है.”
रिपोर्ट के मुताबिक जगदीश यादव मर्डर केस में आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था. जिसमें से पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. मृतक जगदीश निर्दलीय पार्षद किरण यादव के भतीजे थे. किरण ने चुनाव में मिश्री चंद गुप्ता की पत्नी मीना को 83 वोटों से हराया था.
वीडियो: सलमान खान के बिग बॉस में जातिवाद का आरोप, विकास मानकतला-अर्चना गौतम के बीच बहस का मामला




















