The Lallantop

जब फिल्मों में नजर आए असल जिंदगी के किस्से

फिल्में और असल हो चली हैं, फिलहाल सरबजीत की बहन का वीडियो आया है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
सरबजीत सिंह की बहन का एक वीडियो आया है. जिसमें वो बता रही हैं कि कैसे एक गलती से सरबजीत पाकिस्तान पहुंच गए थे. और उन्हें पकड़ लिया गया था.  इसके अलावा उन्होंने वो अनुभव भी बांटे हैं जो उन्हें पाकिस्तान पहुंचने पर हुए थे. वो बताती हैं कैसे वो पाकिस्तान में की जेल में पहली बार सरबजीत सिंह से मिलने से पहले दुआ कर रहीं थीं कि ये उनका भाई ही हो. एक वो सरबजीत का चेहरा, कद, उंगलियां और मुस्कराहट याद कर रहीं थीं.
Source - Youtube
Source - Youtube
एक दूसरा वाकया बताते हुए वो कहती हैं
"हम उसके लिए यहां से उसकी पसंद की कई चीजें ले गए थे. खाने की चीजें ले गए थे, लेकिन सारी चीजें खराब हो गईं, सिर्फ करेले की सब्जी बची थी, हमने उससे कहा- सरबजीत सब्जी ले लो. उसने मेरे आगे सिल्वर का कटोरा सा रख दिया. मुझे ऐसा लगा किसी भिखारी ने मेरे सामने बर्तन रख दिया. मैंने सोचा तुम्हारी मां ने तुम्हें कितने लाड से पाला था, तुम्हारे खाने के लिए चांदी के बर्तन रखे थे. लेकिन आज किस बर्तन में खाने के लिए तुम मजबूर हो. ये याद कर मैं आज भी कांप जाती हूं."
https://www.youtube.com/watch?v=EeYnXiq4YPc
ये वीडियो दरअसल सरबजीत फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में टी-सीरीज ने डाला है. - देखें ट्रेलर! क्यों हर हिन्दुस्तानी दुश्मन है और हर पाकिस्तानी आतंकवादी!

बायोपिक या असल जिंदगी पर बनी फिल्मों में असल जिंदगी से चीजें शुमार करना बहुत दिनों से हो रहा है. नीरजा भनोट की जिंदगी पर फिल्म आई थी. उसके प्रमोशन के लिए फॉक्स स्टार वालों ने उनकी आखिरी रिकार्डेड आवाज शेयर की थी.
https://www.youtube.com/watch?v=umfqvSUInBY
इसके पहले इमरान को बैटिंग सिखानी थी, तो फिर मैदान में खुद  मोहम्मद अजहरुद्दीन
 उतर आए थे.
https://www.youtube.com/watch?v=P0LmDA2N6T0

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement