महाराष्ट्र के रायगढ़ में एक महिला पर अपने दो छोटे बच्चों की हत्या का आरोप लगा है. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. 25 साल की इस महिला के बच्चों की उम्र 5 और 3 साल बताई गई है. पुलिस के मुताबिक महिला ने बच्चों की हत्या का जुर्म कबूल किया है. उसने पुलिस को कथित रूप से बताया कि वो अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती थी, इसलिए बच्चों को मार दिया.
5 और 3 साल के बच्चों को मार डाला, 10 दिन बाद पुलिस ने मां को पकड़ा, बोली- 'प्रेमी के लिए किया'
रायगढ़ पुलिस ने एक 25 साल की महिला को गिरफ्तार किया है. महिला पर अपनी 5 साल की बेटी और 3 साल के बेटे को मारने का आरोप लगा है. महिला ने हत्या की बात कबूल की है.


आजतक के दिव्येश सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक घटना 31 मार्च की है. मृतक बच्चों के पिता सदानंद पोले ने बताया कि वो बाजार गए थे. जब वो वापस आए, तो बच्चे घर में बेहोश मिले थे. वो बच्चों को तुरंत रायगढ़ जिले के अलीबाग सिविल हॉस्पिटल ले गए. जांच करने पर, डॉक्टरों ने बच्चों को मृत घोषित कर दिया.
ये भी पढ़ें- शादी के कुछ घंटे पहले पिता ने कर दी जिम ट्रेनर बेटे की हत्या, वजह जानकर चौंक जाएंगे
घटना की जानकारी मिलने पर मांडवा पुलिस स्टेशन के असिस्टेंड पुलिस इन्स्पेक्टर सोमनाथ लांडे अस्पताल पहुंचे. डॉक्टरों से बात करने के बाद उन्हें इस मामले में गड़बड़ी का शक हुआ. उन्होंने रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घरगे को सूचना दी. सोमनाथ घरगे ने लोकल क्राइम ब्रांच के बालासाहेब खाड़े को इस मामले की जांच करने को कहा. जांच के दौरान बच्चों की हत्या का पूरा मामला सामने आया.
मामले पर रायगढ़ पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा,
“जब हमने मृतक बच्चों के पिता सदानंद पोले का बयान दर्ज किया, तो उन्होंने बताया कि 31 मार्च की शाम 4:30 बजे वो पास के गांव के बाजार गए थे. वो अपनी 5 साल की बेटी और 3 साल के बेटे के लिए मिठाई और सैंडल लेकर लौटे थे. सदानंद के लौटने पर बच्चों की मां शीतल पोले घर के आंगन में कुछ काम कर रही थी. सदानंद ने जब बच्चों के बारे में पूछा तो शीतल ने बताया कि बच्चे सो रहे हैं."
पुलिस अधिकारी ने आगे बताया,
मां ने कबूली हत्या की बात, वजह भी बताई"शीतल ने कहा था कि बच्चे शाम 6 बजे से सो रहे थे. बच्चों के पिता के बाहर जाने के बाद कोई भी घर के अंदर नहीं आया और न ही बच्चे बाहर गए. इससे शक हुआ और हमने बच्चों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जेजे हॉस्पिटल भेजा."
कई दिनों तक सदानंद और शीतल दोनों से पूछताछ की गई, लेकिन ऐसा कुछ पता नहीं चला जिससे बच्चों की मौत की वजह साफ हो पाती. फिर पुलिस अधिकारियों ने सदानंद और शीतल से उनकी शादीशुदा जिंदगी के बारे में निजी जानकारी मांगनी शुरू की. शीतल पोल के कॉल रिकॉर्ड की भी जांच हुई. तब पुलिस को यवतमाल के रहने वाले साईनाथ जाधव नाम के व्यक्ति को किए गए मैसेज और कॉल का पता चला.
शीतल के माता-पिता और साईनाथ जाधव से पूछताछ की गई. इस बीच क्राइम ब्रांच की टीम की महिला पुलिस अधिकारियों ने शीतल पोल से पूछताछ की. बार-बार पूछताछ करने पर शीतल हत्या की बात कबूल कर ली. उसने कहा कि उसने बच्चों के मुंह और नाक को तौलिए से दबा दिया था, इससे दम घुटने से उनकी मौत हो गई. शीतल ने बताया कि वो सदानंद पोले से शादी से पहले से ही साईनाथ जाधव के साथ रिश्ते में थी. शादी के बाद भी वो लगातार जाधव के संपर्क में थी.
जांच से जुड़े एक अधिकारी ने कहा,
“शीतल ने कबूल किया है कि उसे लगा उसके बच्चे साईनाथ जाधव के साथ रहने और आगे की जिंदगी के लिए बाधा बन रहे हैं. इसलिए शीतल ने अपने बच्चों से छुटकारा पाने का फैसला किया. मुंबई के जेजे हॉस्पिटल से आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी बच्चों का दम घुटने से मौत होने की बात सामने आई है.”
अधिकारी ने बताया कि शीतल ने अपनी शादी के बाद भी साईनाथ जाधव को शादी नहीं करने दी थी. वो साईनाथ के साथ रहना चाहती थी. 31 मार्च को जब उसका पति बाजार चला गया तो उसने अपने बच्चों का गला घोंट दिया. आरोपी शीतल पोल को गिरफ्तार कर अलीबाग अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.
वीडियो: बेटे की हत्या की आरोपी CEO पुलिस के सामने ही पति से भिड़ गई












