The Lallantop

इंडिया को उस टाइप का मिनिस्टर मिल गया, जिसके लिए तरसते थे

लेओ भइया तलाश पूरी हुई गई.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
अपने यहां पंगा बहुत था. कि यार अपने नेता लोग बोलते तो अच्छा हैं पर अंग्रेजन की तरह फिट-फाट नहीं रहते. ना एक्सरसाइज़ करेंगे, ना कमर हिलाएंगे. तोंद लेकर टहिलते रहेंगे. पुतिनवा की फिटनेस देखो. ओबामा को देखो. कूदते फांदते रहते हैं. बच्चा-बुतरू के सामने खुद बच्चा बन जाएंगे. हमारे यहां ऐसे नेता काहे नहीं होते कि कभी कभी दौड़ते हुए दिख जाएं. आप भी ऐसा सोचते थे? लेओ भइया तलाश पूरी हुई गई. किरण रिजिजू ने ट्विटर पर एक वीडियो गिरा दिया है, जिसमें वो मशीनों से लड़ते नजर आ रहे हैं. मतलब, फिटनेस के लिए वर्कआउट. वीडियो देखो, लवका ले जाएगी. https://twitter.com/KirenRijiju/status/789713010310774784 44 साल के किरण रिजिजू मोदी सरकार में गृह राज्य मंत्री हैं. वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, 'नौजवानों के लिए संदेश: वर्कआउट के लिए समय निकालें. स्वस्थ मस्तिष्क के लिए फिट रहें, ड्रग्स से दूर रहें, स्वस्थ जीवन जिएं. हेल्थ इज वेल्थ.' इससे पहले शुक्रवार को उन्होंने फोटो भी डाली थी वर्कआउट की. ओलंपियन राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ के साथ जिम पहुंचे थे. https://twitter.com/KirenRijiju/status/789519194660274176 किरण रिजिजू की फिटनेस का एक नमूना आप यहां भी देख सकते हैं. 34 पुश अप मारे थे मंत्री महोदय ने. https://www.youtube.com/watch?v=H8PBrhCdl5s बाकी बातें ठीक हैं. पर आपकी फिटनेस सलामत रहे, सर.

Advertisement
Advertisement