The Lallantop

हवाई जहाज में नीच काम करने वाली एयर होस्टेस 3 करोड़ कैश के साथ पकड़ाई

कोई सोच भी नहीं सकता था कि प्लेन का इस्तेमाल इसलिए भी किया जा सकता है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
एयर होस्टेस को देखकर हम कभीकभी सोचते हैं कि क्या इनका कभी मूड नहीं खराब होता? हमेशा मुस्कुराती रहती हैं. और इनकी मुस्कान इतनी पवित्र और विनम्र लगती है कि इन्हें देखकर लगता ही नहीं इन्होंने लाइफ में कोई भी गलत काम किया होगा.
लेकिन एयर होस्टेस भी इंसान होती हैं और इंसानों में ही वो लोग भी होते हैं जो अपराधों को अंजाम देते हैं. देवशी कुलश्रेष्ठ भी पिछले 6 महीनों में उड़ते जहाज में लगातार एक अपराध कर रही थी. जिसका अंततः पर्दाफाश हो गया. जब पुलिस ने उसको लगभग साढ़े 3 करोड़ रुपयों के साथ पकड़ा.
यूं गिरफ्तार हुई
इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एअरपोर्ट, नई दिल्ली. दिन रविवार. रात साढ़े ग्यारह बजे जेट एयरवेज की फ्लाइट उड़ने की तैयारी में थी. सब कुछ सेट था. जहाज के केबिन क्रू में होने का ये फायदा है कि आप अगर घूमने के शौक़ीन हैं, तो आपको दुनिया भर में उड़ने का मौका मिलेगा. देवशी जब अंदर घुसते हुए पैसेंजर को देखकर मुस्कुराती थी, तब कोई नहीं सोचता था कि ये औरत असल में काला धन तस्करी करने वाले रैकेट के रीढ़ की हड्डी होगी.
dollars
लाखों रुपयों को डॉलर में बदलकर देश के बाहर ठिकाने लगाने का ये काम वो पिछले 6 महीने से कर रही थी. और प्रति डॉलर एक रुपया कमा-कमा कर खुद जाने कितने पैसे कमा चुकी थी.
पुलिस को संडे की रात ही एक फ़ोन आया. उन्हें खबर मिली कि जेट एयरवेज की फ्लाइट में अवैध तरीके से विदेशी पैसा ले जाया जा रहा है. पुलिस फ्लाइट में पहुंची. और देर तक तलाशी के बाद उन्हें डॉलर की गड्डियां बरामद हुई जो रोटी लपेटने वाली एल्यूमिनियम फॉइल में लिपटी हुई थी.
इस तरह लाखों रुपयों को डॉलर में बदलकर देश के बाहर ठिकाने लगाने का ये काम वो पिछले 6 महीने से कर रही थी. और प्रति डॉलर एक रुपया कमा-कमा कर खुद जाने कितने पैसे कमा चुकी थी.
जब माल हॉन्ग-कॉन्ग नहीं पहुंचा
जो आवाज अबतक देवशी को महज फोन पर निर्देश दिया करती थी, उसे अब देवशी की तरफ से कोई जवाब नहीं मिल रहा था. देवशी का फ़ोन ऑफ था क्योंकि वो पुलिस हिरासत में थी. देवशी के पास जो पैसे थे वो जब हॉन्ग-कॉन्ग नहीं पहुंचे तो अमित मल्होत्रा को फोन आने लगे. उसका दिमाग खराब हो गया. पसीने छूट गए. पता पड़ा कि 11:30 बजे उड़ने वाली फ्लाइट सुबह 4 बजे उड़ी थी.
जांच के कारण फ्लाइट 5 घंटे लेट उड़ी थी.
जांच के कारण फ्लाइट 5 घंटे लेट उड़ी थी.

पुलिस को इधर देवशी के जरिए मल्होत्रा का पता चल गया. और सोमवार देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया गया. फिलहाल पुलिस देवशी के पति से पूछताछ में लगी है. पुलिस को यकीन है कि वो भी इसमें शामिल था. क्योंकि देवशी की इस बिजनेस से काफी कमाई हो गई थी. और ये मुमकिन नहीं है कि उसके बढ़ते बैंक बैलेंस के बारे में उसके पति को न मालूम हो.
मल्होत्रा और देवशी मिलकर क्या काम करते थे?
अमित मल्होत्रा एक टूर कंपनी चलाता था. जो असल में पैसे इधर-उधर करने का काम करती थी. लगभग 20 व्यापारियों के संपर्क में था वो. ये व्यापारी अपना काला धन इसके हवाले कर देते थे. ये उनको डॉलर में बादलवा कर देवशी के हाथों बाहर भेज देता था. विदेश में या तो ये किसी बैंक अकाउंट में सुरक्षित कर दिए जाते थे या फिर किसी बोगस कंपनी में लगा दिए जाते थे. इससे व्यापारियों का काला धन सफ़ेद हो जाता था और मल्होत्रा हर स्मगल पर अपना कमीशन निकाल लेता था.
देवशी ने रेड में बताया कि उसे पता नहीं अमाउंट कितना था.
देवशी ने रेड में बताया कि उसे पता नहीं अमाउंट कितना था.

मल्होत्रा के पास से ढाई हजार डॉलर और साढ़े 3 लाख भारतीय रुपये बरामद हुए हैं.
और लोग भी शामिल हैं
डायरेक्टरेट ऑफ़ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की मानें तो अभी तो बहुत लोग अरेस्ट होंगे. DRI को शक है कि मल्होत्रा ने और भी केबिन क्रू मेंबर्स को इस खेल में शामिल कर रखा होगा.
अल्मुनिया फॉइल खेल कर गई
कहते हैं एल्युमिनियम फ़ॉइल एक्स रे में पकड़ में नहीं आती है. हालांकि इसका हमारे पास कोई प्रूफ नहीं है.
कहते हैं एल्युमिनियम फ़ॉइल एक्स रे में पकड़ में नहीं आती है. हालांकि इसका हमारे पास कोई प्रूफ नहीं है.

ऐसा कुछ अखबारों का कहना है कि फॉइल एक्स-रे में पकड़ में नहीं आता. क्योंकि वो रे को ब्लॉक कर देता है. इसलिए फॉइल के पीछे का सामान दिखता नहीं है.
फ़िलहाल मल्होत्रा और देवशी तिहाड़ जेल में हैं.

Advertisement
Advertisement