The Lallantop

मां ने दिया इंटरनेट पर 6 साल की बेटी के रेप का इश्तेहार

अपनी बच्ची के रेप के वीडियो बनाते थे मम्मी-पापा

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
अमेरिका में एक मां अपनी 6 साल की बेटी का रेप कराने के लिए ऑनलाइन ऐड कर रही थी. पुलिस ने उसे पकड़ लिया है. कोर्ट ने उसे 26 साल  की सजा सुनाई है. वाशिंगटन के मेरीज़विल में एक कपल रहता है. उनकी एक 6 साल की बेटी है. ये दोनों क्रेग्सलिस्ट नाम से एक क्लासिफाइड वेबसाइट चलाते थेे. कहने को वेबसाइट है पर लोगों को फंसाने का काम करते थे. ये लोगों को अपने घर पर बच्ची को सेक्शुअली हैरेस करने के लिए बुलाते थे. बच्ची का वीडियो बनाते और फोटो क्लिक करते थे. पुलिस जब बच्ची के मां-बाप को ढ़ूढ़ रही थी तो उनके घर से बच्ची के वीडियोज मिले. एक वीडियों में एक अंजान इंसान उस बच्ची को सेक्शुअली अब्यूज कर रहा है. जबकि उसकी मां ये सब होते देख रही है. और बच्ची की फोटो क्लिक कर रही है. आरोपी मां को वाशिंगटन के स्नोहोमिश में कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने उसे बच्ची के रेप, उत्पीड़न और कमर्शियली उसके साथ सेक्सुअल अब्यूज को बढ़ावा देने के जुर्म में दोषी पाया है. उसपर बच्चो के पॉर्न बनाने का भी आरोप है. पिछले साल जून में दोषी औरत के पति को भी 27 साल की जेल हुई थी. उसपर भी बच्ची के साथ रेप, उत्पीड़न और पॉर्न बनाने का आरोप था. पुलिस ने कपल के नाम लोगों को नहीं बताया है. ताकि बच्ची को लोगों से सुरक्षित रखा जाए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement