The Lallantop

कैप्टन अमेरिका में दिखी एक्ट्रेस ने अपनी मां का क़त्ल कर दिया

कैप्टन अमेरिका में हॉवर्ड स्टार्क के साथ दिखी थीं.

Advertisement
post-main-image
फिल्म कैप्टन अमेरिका : द फर्स्ट अवेंजर का पोस्टर और दाईं तरफ फिल्म के एक सीन में मोली.

अमेरिकी एक्ट्रेस मोली फिजराल्ड (Mollie Fitzgerald) को अपनी मां की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. मोली 2011 में आई फिल्म 'कैप्टन अमेरिका : द फर्स्ट अवेंजर' में काम कर चुकी हैं. ओलाथे पुलिस ने मोली को केंसास में उनके घर से गिरफ्तार किया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मोली की मां पैट्रीसिया ओलाथे में रहती थीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 20 दिसंबर को पैट्रीसिया के घर से कुछ आवाज़ें आई थीं. पुलिस जब घर पहुंची तो पैट्रीसिया खून से लथपथ पड़ी थीं. और उनकी मौत हो चुकी थी. पुलिस इस मामले पर जांच कर रही थी. कुछ सुरागों की मदद से पुलिस 31 दिसंबर को मोली तक पहुंच सकी.


Mollie Fitzgerald Credit: Johnson County Sheriff's Office
मोली फिजराल्ड.

मोली के मामा गैरी हुंज़िकेर ने पुलिस को बताया कि पैट्रीसिया कुछ साल पहले ही केंसास में शिफ्ट हुई थीं. उससे पहले वो ह्यूस्टन में रहती थीं. केंसास आकर पैट्रीसिया फिल्म मेकिंग से जुड़ गई थीं. मोली को पांच लाख डॉलर के बॉन्ड पर केसांस की जॉनसन काउंटी जेल में रखा गया है.

कैप्टन अमेरिका से हुई थी पॉपुलर

Advertisement

'कैप्टन अमेरिका : द फर्स्ट अवेंजर' साल 2011 में आई थी. कहानी दूसरे विश्वयुद्ध के समय की है. दो दोस्त दिखते हैं स्टीव और बकी. बकी की फ़ौज में नौकरी लग जाती है. ऐसे में वो स्टीव (आने वाले समय का कैप्टन अमेरिका) को वर्ल्ड एक्सपो ऑफ टुमॉरो दिखाने ले जाता है. वहां नज़र आते हैं, टोनी स्टार्क के पापा. जो प्रदर्शनी में अपने भविष्य के गैजेट्स दिखा रहे होते हैं. उस समय उनकी मदद के लिए पांच लड़कियां मौजूद रहती हैं. इन पांचों में जिस लड़की को सबसे ज़्यादा स्क्रीनटाइम मिला वही मोली फिजराल्ड हैं.


8
ऊपर इसी सीक्वेंस की बात हो रही है.

मोली 'कैप्टन अमेरिका' की असिस्टेंट डायरेक्टर भी थीं. 2011 में एक कॉमिक बुक के लॉन्च पर उसने कहा था कि 'कैप्टन अमेरिका' में काम करना उनकी जिंदगी के कुछ बेहतरीन अनुभवों में से है. इसके अलावा वह 'गर्ल ऑफ माय ड्रीम्स' और 'ट्रबल इज माय बिजनेस' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं. वो लो बजट फिल्म 'द क्रीप' (2017) को डायरेक्ट और प्रोड्यूस कर चुकी हैं.

फिलहाल पुलिस ने इस मामले पर मीडिया से बात करने से मना कर दिया है.

Advertisement


Video : अजय देवगन की बेटी नीसा के ट्रोल्स को उनकी ये बात सुनकर थोड़ी भी शर्म होगी, तो आ जाएगी

Advertisement