The Lallantop

'पाक करेगा इजरायल पर एटमी हमला', ईरान का दावा, पाकिस्तान ने कहा- ये वादा नहीं था

Irani commander Mohsen Rezaei ने कहा कि Pakistan ईरान के साथ खड़ा रहेगा क्योंकि वो मुस्लिम एकता का समर्थन करता है. उन्होंने ये दावा भी किया कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को ईरान की सैन्य ताकत का अंदाजा नहीं है.

Advertisement
post-main-image
मोहसेन रेजाई ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सदस्य हैं. (Reuters)

ईरान (Iran) के सीनियर सैन्य कमांडर और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सदस्य जनरल मोहसेन रेजाई ( Mohsen Rezaei) ने इजरायल (Israel) की ओर से न्यूक्लियर हमले की आशंका को देखते हुए एक बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने ईरान को आश्वासन दिया है कि यदि इजरायल परमाणु मिसाइलों का उपयोग करता है तो पाकिस्तान इसका जवाब अपने परमाणु हथियारों से देगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) के  कमांडर जनरल मोहसिन रेजाई ने सरकारी टीवी को इंटरव्यू देते हुए दावा किया, 

पाकिस्तान ने हमें बताया है कि यदि इजरायल ईरान के खिलाफ परमाणु हथियारों का उपयोग करता है तो पाकिस्तान उस पर परमाणु हमला करेगा.

Advertisement

हालांकि पाकिस्तान की ओर से इस बयान का खंडन किया गया है.पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि इस्लामाबाद ने ऐसी कोई प्रतिबद्धता नहीं जताई है.

पाकिस्तान ने परमाणु अटैक की बात को भले ही खारिज कर दिया है. लेकिन उसने इजरायल के साथ संघर्ष में ईरान का खुला समर्थन किया है. तेहरान पर हमले के बाद पाकिस्तान ने ईरान के साथ खड़े होने की कसम खाई थी. और यहूदी देश इजरायल के खिलाफ मुस्लिम एकता का आह्वान किया था.

14 जून को पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने नेशनल असेंबली में कहा कि मुस्लिम देशों को इजरायल के खिलाफ एकजुट होना चाहिए नहीं तो उन्हें ईरान और फिलिस्तीन जैसा ही हश्र झेलना पड़ेगा.

Advertisement

ख्वाजा आसिफ ने इजरायल के साथ राजनयिक संबंध रखने वाले मुस्लिम देशों से भी संबंध तोड़ने की अपील की. और इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) से इजरायल के खिलाफ संयुक्त रणनीति बनाने के लिए बैठक बुलाने का आह्वान किया. 

ये भी पढ़ें - ईरान-इजरायल लड़ाई: एक्शन में भारतीय एंबेसी, ईरान में सुरक्षित जगहों पर पहुंचाए जा रहे भारतीय छात्र

इजरायल परमाणु हथियारों को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं करता है. यानी वह न तो परमाणु हथियार होने की बात स्वीकारता है और ना ही इससे इनकार करता है. इस मसले पर इजरायल की आधिकारिक चुप्पी के बावजूद ये माना जाता है कि उसने परमाणु हथियार बना लिए हैं. और उसकी परमाणु नीति अपने विरोधियों को परमाणु हथियार विकसित करने से रोकने की है. 

वीडियो: तारीख: कौन थे अयातुल्लाह रूहुल्लाह खुमैनी जिनकी इस्लामिक क्रांति ने ईरान का चरित्र बदल दिया

Advertisement