The Lallantop

पाकिस्तान में हिंदू की लिंचिंग होने वाली थी, पुलिस ने भीड़ पर लाठियां चला जान बचा ली

स्थानीय दुकानदार बिलाल अब्बासी के साथ विवाद को लेकर अशोक कुमार पर ईशनिंदा का आरोप लगा.

Advertisement
post-main-image
पाकिस्तान में अशोक के पीछे पड़ी भीड़. (फोटो: Twitter)

पाकिस्तान (Pakistan) में एक हिंदू शख्स भीड़ के हाथों मारे जाने से बाल बाल बचा. लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान में हिंदू सफाई कर्मचारी अशोक कुमार पर कुरान के कथित अपमान को लेकर एक ईशनिंदा का मामला दर्ज किया गया था. घटना पाकिस्तान के हैदराबाद की है. बताया जा रहा है एक स्थानीय निवासी ने अशोक के साथ विवाद के बाद शिकायत दर्ज कराई थी. इसके बाद भीड़ उसे पकड़ने के लिए एक अपार्टमेंट के बाहर इकट्ठा हो गई. इस बीच पुलिस ने भीड़ को तितर बितर किया और अशोक कुमार की जान बच गई.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पाकिस्तान के स्थानीय पत्रकार मुबाशीर जैदी ने एक ट्वीट में कहा, 

Advertisement

“हैदराबाद पुलिस ने एक हिंसक भीड़ को तितर-बितर कर दिया, जो एक हिंदू सफाई कर्मचारी पर ईशनिंदा का आरोप लगा उसे सौंपने की मांग कर रही थी. पुलिस का कहना है कि सफाई कर्मचारी को इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि उसका एक स्थानीय निवासी के साथ विवाद है.”

पाकिस्तानी पत्रकार और कॉलमिस्ट नायला इनायत ने ट्विटर पर लिखा, 

"हिंदू सफाई कर्मचारी अशोक कुमार पर हैदराबाद में कुरान के कथित अपमान को लेकर ईशनिंदा की 295बी धारा के तहत मामला दर्ज किया गया. यह आरोप दुकानदार बिलाल अब्बासी के साथ विवाद के बाद लगा, जिसने कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. "

Advertisement

नायला ने बताया कि अशोक को पकड़ने के लिए भीड़ अपार्टमेंट की इमारत के आसपास जमा हो गई थी. लेकिन पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर किया और पीड़ित को गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि अशोक कुमार को हैदराबाद के सदर में राबिया केंद्र में रखा गया.

इस मामले में ANI ने स्थानीय मीडिया के हवाले से बताया है कि वास्तव में आरोपी एक मुस्लिम महिला थी, जिसने कुरान को जलाया था.

पाकिस्तान में ईशनिंदा को लेकर ऐसी घटनाओं की खबरें पहले भी आती रही हैं. कुछ महीने पहले ही पाकिस्तान के सियालकोट में एक श्रीलंकाई नागरिक की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. पाकिस्तान में ईशनिंदा कानून के दुरुपयोग की भी बातें सामने आई हैं. ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें व्यक्तिगत विवादों के चलते लोगों के ऊपर ईशनिंदा के मामले दर्ज कराए गए.

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने वजह के साथ बता दिया एशिया कप में क्यों जीतेगा पाकिस्तान!

Advertisement