राम मंदिर पर बयान के चलते यूपी के राज्यमंत्री से छिना पद
अयोध्या में राम मंदिर बनाने की वकालत कर रहे थे. सरकार ने घर भेज दिया
Advertisement

img - thelallantop
एक तो पहले ही मामला गरम हो रखा है. पत्थरों की खेप अयोध्या पहुंच रही है. सब खिलाड़ी अपना अपना पाला खेले पड़े हैं. इसी बीच में कूदे थे यूपी सरकार के राज्य मंत्री ओमपाल नेहरा जी. बोले थे कि अयोध्या में राम मंदिर और मथुरा में कृष्ण मंदिर बनने की बहुतै ज्यादा जरूरत है. चीफ मिनिस्टर अखिलेश यादव जी आपे से बाहर हो गए जब इसका पता चला. पहले तो उनकी लाल बत्ती गाड़ी खड़ी करा ली. फिर मंत्री पद से भी हटा दिया. नेहरा एंटरटेनमेंट टैक्स डिपार्टमेंट के सलाहकार थे. मंदिर बनाने की वकालत करते वक्त बोले थे कि मुस्लिम समाज को भी इसमें हेल्प करना चाहिए.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement













.webp?width=275)


.webp?width=120)

.webp?width=120)



