The Lallantop

ये क्या बिक रहा है बिहार में दारू की जगह?

नीतीश कुमार के पास हर चीज का आंकड़ा है.

Advertisement
post-main-image
नीतीश कुमार अल्कोहल बैन पर बोलते हुए
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दावा किया है कि राज्य में पिछले सात महीने से जारी अल्कोहल बैन की वजह से दूध की बिक्री में 11 परसेंट का इजाफा हुआ है. कुल मिलाकर उनका कहना है कि बिहार के लोग अब दारू की जगह दूध पीने लगे हैं. इसी बहाने नीतीश ने अपने क्रिटिक्स का भी खूब मजाक उड़ाया. बेतिया से अपनी निश्चय यात्रा को शुरू करते हुए नीतीश ने  सभा में बोलते हुए कहा कि अल्कोहल बैन के कारण बिहार में अपराध की घटनाओं में कमी आई है. और साथ ही दूध, मिठाई और शहद की खपत बढ़ गई है. नीतीश कुमार ने कहा, “अल्कोहल बैन के कारण राज्य में दूध की बिक्री में जबरदस्त इजाफा हुआ है. ‘सुधा’ जो कि सरकारी डेयरी को-ऑपरेटिव है, उसके आंकड़ों के हिसाब से पिछले सात महीनों में दूध की खपत में 11 परसेंट की बढ़ोतरी दर्ज हुई है. यानी कि लोगों ने शराब पीना छोड़ दिया और दूध पीना शुरू कर दिया है. इससे पहले शराब पर हर साल दस हजार करोड़ रूपये बर्बाद होते थे पर अब  जनता इससे अपनी दूसरी जरूरतों को पूरा करने के साथ ही हेल्दी खाना खाने पर अपने पैसे खर्च कर रही है. लोगों की आर्थिक स्थिति भी सुधरने लगी है. बिहार में अल्कोहल बैन से सभी लोग खुश हैं, पर कुछ लोग जिनमें से ज्यादातर पढ़े-लिखे और खाते-पीते घरों से आते हैं, वो  इसका विरोध कर रहे हैं. शाम में एक पैग पीने के आदी ऐसे लोग अल्कोहल बैन की वजह से ठेकों पर शराब नहीं मिलने से तरह-तरह की बातें कर रहे हैं." नीतीश कुमार साथ ही नीतीश ने कहा कि “हमने जब इसके लिए जब कानून बनाया था तो हमारे क्रिटिक्स ने उसे कड़ा और तालिबानी बताया गया. अब हम रोज पूछ रहे हैं. बताईए कि अगर तालिबानी है तो इसे गैर-तालिबानी बनाने का क्या सुझाव है. कुछ भी हो हम शराबबंदी से कोई समझौता नहीं करेंगे. शराबबंदी को पूरे तौर पर लागू करने के लिए अगर कानून में ऐसा आपको लगता है कि कोई फेरबदल की जरूरत है तो राय दें. मेरे कहने पर निषेध और उत्पाद विभाग ने विज्ञापन जारी कर पब्लिकली सुझाव मांगा है और लोग जवाब दे रहे हैं. 14 नंवबर को मैं खुद पटना में बैठूंगा और पूछूंगा कि बताईए आपकी क्या सलाह है. हम तो जानना और समझना चाहते हैं, इसीलिए आपके बीच आए हैं. समाज में अच्छे और बुरे लोग भी होते हैं और कुछ लोग शराबबंदी का गलत फायदा उठाने के लिए पड़ोसी राज्यों से शराब लाकर यहां बेचने की फिराक में लगे हुए हैं. ऐसे लोगों को हम आगाह कर देना चाहते हैं कि पकड़े जाने पर उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी. बिना लोगों के जागरूक हुए कोई बड़ा कानून लागू नहीं हो सकता और खाली सरकार की कोशिश से ये पूरी तरह से कारगर नहीं हो सकता है. Alcohol-Ban-in-Bihar-from-Next-Year-April बिहार में हुए अल्कोहल के बैन को लेकर  काफी राजनीति हो चुकी है. मामला पटना हाई कोर्ट तक पहुंच गया था. पटना हाई कोर्ट ने बिहार सरकार के शराबबंदी एक्ट को 'गैरकानूनी' भी ठहरा  दिया था. बिहार सरकार ने शराबबंदी एक्ट में कुछ बदलाव भी किया था. आए दिन अल्कोहल बैन से रिलेटेड बिहार से अजीबो-गरीब कहानियां  आती रहती हैं.  पिछले कुछ दिनों पहले ही नीतीश कुमार ने बयान दिया था कि अंधेरे में जूस पीजिए, लगेगा कि शराब पी रहे हैं. वैसे बिहार के देखा-देखी दूसरे राज्यों में भी अल्कोहल  बैन की बात चल रही है.

ये स्टोरी आदित्य प्रकाश ने की है 


नीतीश और अजीत सिंह ने मुलायम सिंह की गोच्ची कर दी

'CM नीतीश कुमार जी, ये 'मामूली' सा काम करवा दो, बहुत दुआ मिलेगी'

शहीद की पत्नी ने नीतीश कुमार को हड़काते हुए कहा, भिखारी समझ रखा है क्या!

नीतीश कुमार ने बिहार में दारू पीने का कड़क जुगाड़ बताया!

कन्हैया कुमार, अब नीतीश-अखिलेश को चिट्ठी नहीं लिखोगे?

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement