The Lallantop

Microsoft में आई तगड़ी गड़बड़ी, पूरी दुनिया में अफरा-तफरी, फ्लाइट, रेल, बैंक... सब ठप!

Microsoft cloud में तकनीकी खराबी आ गई है. जिसका असर दुनियाभर के एयरलाइंस से लेकर बड़े टीवी नेटवर्क तक पर पड़ा है. तमाम पेमेंट सिस्टम भी ठप हो गए हैं.

Advertisement
post-main-image
माइक्रोसॉफ्ट की क्लाउड सर्विस हुई फेल, दुनियाभर के एयपोर्ट पर बना असर (फोटो: X)

माइक्रोसॉफ्ट क्लाउड सिस्टम (Microsoft Cloud Outage) में तकनीकी खराबी आ गई है. जिसका असर दुनियाभर के एयरलाइंस से लेकर बड़े टीवी नेटवर्क तक पर पड़ा है. दुनियाभर के अधिकतर एयरपोर्टस पर सेवाएं ठप हो गई है. जिसकी वजह से यात्रियों को खासी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं, बहुत से विंडोज यूजर को ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ (BSOD) एरर नजर आ रहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

भारत में मुंबई एयरपोर्ट और गोवा एयरपोर्ट पर सर्वर ठप होने की तस्वीरें सामने आई हैं. मुंबई एयरपोर्ट पर चेक इन सिस्टम ठप होने के चलते यात्रियों को परेशानी हो रही है. इस आउटेज की वजह से स्पाइसजेट, इंडिगो, एयर इंडिया, अकासा समेत अधिकतर बड़ी एयरलांइस पर असर पड़ा है. ये दिक्कत हालिया क्राउड स्क्राइक अपडेट के बाद हो रही है. इसकी जानकारी खुद माइक्रोसॉफ्ट ने दी है.

Advertisement

जबकि ऐसी रिपोर्ट्स भी सामने आ रही है कि इस आउटेज की वजह से स्काई न्यूज ऑफ एयर हो चुकी है.

ये भी पढ़ें: Microsoft ने अपने कर्मचारियों से कहा Android नहीं सिर्फ iPhone इस्तेमाल करो

Advertisement

माइक्रोसॉफ्ट क्लाउड की इस गड़बड़ी के चलते दुनियाभर पेमेंट गेटवे सिस्टम चरमरा गए हैं. इसके अलावा रेल सर्विस और सुपर मार्केट पर भी असर पड़ा है. 

एयरलाइंस ने जारी किया बयान

दुनियाभर के कई एयरपोर्ट्स पर मैनुअल चेकिंग हो रही है. लोग सोशल मीडिया पर मैनुअल चेकिंग की तस्वीर भी शेयर कर रहे हैं.

इस समस्या को लेकर कई एयरलाइंस ने बयान जारी किया है. अकासा एयरलाइंस की तरफ से जारी बयान में कहा गया,

“हमारी Service Provider के साथ infrastructure issues के चलते, हमारी कुछ ऑनलाइन सेवाएं, जिनमें बुकिंग, चेक-इन और बुकिंग प्रबंधन सेवाएं शामिल हैं, अस्थायी रूप से अनुपलब्ध रहेंगी. फिलहाल हम हवाई अड्डों पर मैनुअल चेक-इन और बोर्डिंग प्रक्रियाओं का पालन कर रहे हैं और इसलिए तत्काल यात्रा की योजना बनाने वाले यात्रियों से अनुरोध है कि वे हमारे काउंटरों पर चेक-इन करने के लिए हवाई अड्डे पर जल्दी पहुंचें.”

स्‍पाइसजेट की तरफ से भी इस बारे में बयान जारी किया गया है.  स्‍पाइसजेट ने X पोस्‍ट करते हुए कहा,

“हम फिलहाल अपने  Service Provider के साथ तकनीकी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, जिससे बुकिंग और चेक-इन   सहित ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित हो रही हैं. इसके कारण हमने हवाई अड्डों पर मैन्युअल चेक-इन और बोर्डिंग प्रक्रियाएं शुरू कर दी हैं. हम आगामी यात्रा की योजना बनाने वाले यात्रियों से अनुरोध करते हैं कि वे हमारे काउंटरों पर चेक-इन पूरा करने के लिए सामान्य समय से पहले हवाई अड्डे पर पहुंचें.”

क्यों आई ये दिक्कत?

कंपनी का कहना है कि इस दिक्कत की वजह से Microsoft 365 सर्विसेस पर असर पड़ा है. माइक्रोसॉफ्ट के सर्विस हेल्थ स्टेटस अपडेट के मुताबिक , Azure बैकेंड वर्कलोड के कॉन्फिग्रेशन में एक बदलाव किया गया है, जिसके बाद से ये दिक्कत सामने आ रही है. इस कॉन्फिग्रेशन में बदलाव की वजह से स्टोरेज और कंप्यूटर रिसोर्सेस के बीच बाधा उत्पन्न हो रही है. ऐसे में कनेक्टिविटी फेलियर की समस्या उत्पन्न हो रही है.

माइक्रोसॉफ्ट के साथ काम करने वाली CrowdStrike ने भी इस दिक्कत को स्वीकार किया है. CrowdStrike के बारे में बताएं तो ये एक साइबर सिक्योरिटी फर्म है.  CrowdStrike ने इस बारे में लिखा है कि हमें इस एरर के बारे में जानकारी है, जो विंडोज सिस्टम में देखने को मिल रहा है. हालांकि ये बात सामने आ रही है कि फर्म के इंजीनियर्स ने उन कंटेंट को खोज लिया है, जिसकी वजह से दिक्कत हुई है. 

क्या आपके PC में भी हो रही है दिक्कत?

इस समस्या से दुनियाभर में काफी लोगों को दो-चार करना पड़ रहा है. लोग सोशल मीडिया के जरिए अपने सिस्टम की तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं. कई यूजर्स शिकायत कर रहे हैं कि उनका सिस्टम या तो शटडाउन हो गया है या फिर उन्हें ब्लू स्क्रीन की दिक्कत हो रही है. जिसके बाद कंपनी ने इसे रिकवर करने के स्टेप्स के बारे में बताया है. 

आपको ये करना होगा:

  यूजर्स को सबसे पहले Windows को सेफ मोड या फिर विंडोज रिकवरी एनवोर्मेन्ट में बूट करना होगा.
  इसके बाद उन्हें C:\Windows\System32\drivers\CrowdStrike डायरेक्टरी पर जाना होगा.
  इसके बाद उन्हें C-00000291*.sys फाइल खोजनी होगी और उसे डिलीट करना होगा.
  आखिर में आपको अपना सिस्टम सामान्य तरीके से रिस्टार्ट करना होगा. 

वीडियो: एप्पल और माइक्रोसॉफ्ट को पछाड़ Nvidia बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी

Advertisement