The Lallantop

Microsoft के कर्मचारियों को छोड़ना पड़ेगा घर-बार? कंपनी ने खुद चीन से निकलने को कहा

US प्रेसीडेंट Joe Biden ने चीन के अमेरिकी टेक्नॉलजी पर कब्जा करने और नकेल कसने की बात कही थी. जिसके बाद Microsoft ने कर्मचारियों से ये बात कही.

Advertisement
post-main-image
ज्यादातर इंजीनियर मशीन लर्निंग और क्लाउड कंप्यूटिंग से जुड़े हैं (सांकेतिक तस्वीर, Image: India Today)

अमेरिकी टेक्नॉलजी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft, US) ने अपने कर्मचारियों को चीन छोड़कर किसी और देश में बसने के लिए कहा है. ये वो कर्मचारी हैं जो कंपनी के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और क्लाउड बिजनेस वगैरह में काम करते हैं. इन कर्मचारियों को ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड जैसे देशों में बसने के विकल्प दिए गए हैं.

Advertisement

वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, ये कदम वाशिंगटन और बीजिंग के बीच तनाव के बाद उठाया गया है. बताया जा रहा है कि अमेरिका और चीन के बीच फिर से अंतरराष्ट्रीय राजनीति और व्यापारिक संबंध ठीक नहीं चल रहे हैं. जैसा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने हाल ही में चीन के अमेरिकी टेक्नॉलजी तक पहुंच पर लगाम कसने की लगाने की बात कही थी. जिसमें AI वगैरह की एडवांस टेक्नॉलजी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: Google cloud की गलती से डिलीट हो गया अरबों रुपये का डाटा, मांगनी पड़ी माफी

Advertisement

वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अपने सूत्रों के हवाले से कहा है कि माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के 700-800 कर्मचारियों को ऑफर मिला है कि वो चीन के अलावा किसी और देश में बस जाएं. जिनमें अमेरिका, आयरलैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे देश शामिल हैं.

ये भी बताया जा रहा है कि ये चीनी नागरिकता वाले कर्मचारी हैं. जिनमें से ज्यादातर इंजीनियर हैं, जो मशीन लर्निंग और क्लाउड कंप्यूटिंग जैसे मामलों में काम करते हैं. ये भी बताया जा रहा है कि इसमें कंपनी का कहना है कि ये अदला-बदली रूटीन का हिस्सा है. और कंपनी के आंतरिक कामकाज में वो ऐसा करते रहते हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें: हेलमेट बगैर चला ली ऑडी कार तो ट्रैफिक पुलिस ने चालान कर दिया! लोग बोले- 'सीट बेल्ट न लगाने पर मोटर साइकिल का भी...'

कंपनी ने ये भी कहा है कि वो चीन के साथ व्यापार करते रहेंगे और चीन में कामकाज भी चालू रहेगा. हालांकि अभी तक इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है कि कोई कर्मचारी ऑफर लेकर दूसरे देश में गया है या नहीं?

वीडियो: बिल गेट्स को चाय पिलाने वाले डॉली चायवाले ने PM Modi के बारे में क्या बता दिया?

Advertisement