हाल ही में खबर आई थी कि मर्चेंट नेवी कैडेट सार्थक मोहापात्रा लापता हो गए हैं. वह एंग्लो-ईस्टर्न शिप मैनेजमेंट कंपनी में कैडेट थे और ‘ईए जर्सी’ नाम के जहाज पर तैनात थे. यह पहला मामला नहीं था जिसमें मर्चेंट नेवी कैडेट के लापता होने की खबर आई. हमने इंटरनेट पर खोजने की कोशिश की तो ऐसी कई घटनाएं सामने आ गईं जिनमें मर्चेंट नेवी कैटेड अचानक शिप से गायब हो गए.
सार्थक मोहापात्रा से पहले ये भारतीय मर्चेंट नेवी कैडेट अचानक गायब हुए
यह पहला मामला नहीं था जिसमें मर्चेंट नेवी कैडेट के लापता होने की खबर आई. हमने इंटरनेट पर खोजने की कोशिश की तो ऐसी कई घटनाएं सामने आ गईं जिनमें मर्चेंट नेवी कैटेड अचानक शिप से गायब हो गए.
.webp?width=360)

1. एक साल पहले मर्चेंट नेवी कैडेट यश अविनाश देवरे मर्चेट जहाज से लापता हो गए थे. 14 फरवरी, 2025 को मरीन इन्साइट की रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र के धुले जिले के देउर गांव के रहने वाले यश अविनाश देओरे ‘MT Athina-1’ नामक जहाज से लापता हुए. यह जहाज ओमान से गुजरात के अलंग की ओर जा रहा था. यश की उम्र सिर्फ 21 साल थी. 30 जनवरी, 2025 को उनके पिता को कंपनी से एक कॉल आया, जिसमें उन्हें बताया गया कि यश लापता है और उसे ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चल रहा है.
2. मरीन इन्साइट की इसी रिपोर्ट में एक और कर्मचारी के बारे में भी जानकारी थी. एक अलग घटना में राजस्थान के 23 साल मर्चेंट नेवी कर्मचारी का शव अरब सागर में तैरता हुआ मिला था. सुनील पचार मर्चेंट नेवी के जहाज पर टेम्पररी कर्मचारी के तौर पर काम कर रहे थे. फरवरी 2025 में भी वह भी लापता हो गए. बाद में उनका शव समुद्र में तैरता मिला.
3. द ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक जून 2024 में पंजाब के रहने वाले हरजोत सिंह लापता होने की खबर आई थी. इस खबर के बाद पंजाब सरकार के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल हरजोत के घर भी गए थे.
4. इससे पहले दिसंबर 2023 को खबर आई थी कि तुर्की जाने वाले शिप से अंकित सकलानी लापता हो गए हैं. वह उत्तराखंड के रहने वाले थे. 18 दिसंबर, 2023 को उनका शिप तुर्की के एक पोर्ट पहु्ंचना था. लेकिन उनसे संपर्क टूट गया. उनकी पत्नी पिंकी सकलानी से ANI से बात करते हुए बताया कि वह परेशान थे और शिप से वापस आना चाहते थे. लेकिन वो लापता हो गए. उनकी पत्नी ने बताया कि अंकित शिप पर खुश नहीं थे, उन्होंने कहा था कि अगर उन्हें कुछ होता है कि तो कंपनी उसके लिए जिम्मेदार होगी.
5. सितंबर 2020 में 20 साल के मर्चेंट नेवी कैडेट धनंजय अरोड़ा ने मॉरीशस के पास अपने जहाज़ से लापता हुए. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक गायब होने से पहले उन्होंने अपनी बहन रिया को WhatsApp और Instagram पर मैसेज भेजा. मैसेज में लिखा था- 'मुझे मदद चाहिए. तुरंत.'
कैडेट को आखिरी बार 13 सितंबर को शाम करीब 5 बजे क्रू मेंबर्स ने MT न्यू होराइजन जहाज़ पर देखा था, जो कच्चा तेल ले जा रहा था. जहाज़ अंगोला के N’Goma FPSO से चीन के निंगबो जा रहा था.
धनंजय का परिवार कई नेशनल और इंटरनेशनल एजेंसियों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली. शिपिंग कंपनी ने बाद में कन्फर्म किया कि धनंजय लापता है और चार दिन बाद सर्च ऑपरेशन बंद कर दिया गया.
वीडियो: बहन को मदद के लिए आखिरी मैसेज करके जहाज से ही लापता हो गया मर्चेंट नेवी कैडेट












.webp?width=275)
.webp?width=275)

.webp?width=120)

.webp?width=120)
.webp?width=120)



