The Lallantop

मिलिए पाकिस्तान के देशद्रोही डॉन से

पाकिस्तानी इससे बौखला गए हैं. इसे नरेंद्र मोदी का डॉन बता रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
पाकिस्तान के लोगों की समझ में नहीं आ रहा है कि वो हंसे या रोयें. क्योंकि रह-रहकर जो सच सामने आ रहा है उससे पाकिस्तानी बौखला जा रहे हैं. अब उनके हाथ एक देशद्रोही 'डॉन' हाथ लग गया है. पाकिस्तानी अपनी मीडिया की वो ख़बरें पढ़के बहुत ही दांत चिरिया रहे थे, जब कहा जा रहा था कि सर्जिकल स्ट्राइक झूठी है. अब वहीं दांत मारे गुस्से के कटकटा रहे हैं. क्योंकि उन्हें 'डॉन' पर बहुत ही गुस्सा आ रहा है. अरे ये वो वाला डॉन नहीं है, जिसे 11 मुल्कों की पुलिस ढूंढ रही है. ये तो वो 'डॉन' है, जिसने सूत्रों के हवाले से कहा था कि सर्जिकल स्ट्राइक नहीं हुई बल्कि गोलीबारी हुई है और पाकिस्तानी आर्मी ने 6 इंडियंस जवानों को मारा है. इस फर्जी खबर को छापने के बाद जो डॉन की किरकिरी हुई. पूछो मत कैसे नाक कटने से बचायी. अख़बारों में छपा तो मिट नहीं सकता था इसलिए वेबसाइट पर खबर एडिट कर दी, 6 मारे जाने की बात को लिख दिया कि कई मारे गए. अब एक बार फिर डॉन की आफत आई है. इस बार पाकिस्तानी खुद डॉन को लपेटे में ले लिए. डॉन के लिए एक हैशटैग चलाया #DAWNIsATraitor मतलब डॉन देशद्रोही है उसे बंद किया जाए.

क्या वजह है जो ये ट्रेंड चला

डॉन ने खबर छापी कि पीएम नवाज शरीफ को खतरा जान पड़ा है. इसीलिए बहुत हाई लेवल की मीटिंग बुलाई. अपनी फौज को समझा दिया कि देखो, जो बैन हो रखे मिलिटैंट ग्रुप हैं, उनका साथ देना बंद कर दो चुप्पे. नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजरी की भी क्लास ली. बोल दिया है कि पठानकोट और 26/11 अटैक की जांच जल्दी से जल्दी पूरी कर दो. क्योंकि पाकिस्तान इंटरनेशनल लेवल पर अलग-थलग पड़ रहा है. पूरी खबर इस इस हेडिंग पर क्लिक करके पढ़ लो.

बाहर से धकियाए नवाज, घर में सबको गरियाएं नवाज

तो ट्विटर पर हुआ ये कि डॉन को बंद करने की बात होने लगी फॉर पाकिस्तान ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया गया कि डॉन पूरी तरह से एंटी पाकिस्तान है और कादियानी है. जमन बाजवा ने एक फोटो के साथ ट्वीट किया, मिट्टी तेरे गद्दार कितने बेगैरत और मुंहजोर हो चुके हैं. बलूचिस्तान और दूसरे मामलों पर डॉन न्यूज़ की बिलकुल वही रिपोर्टिंग है, जो मोदी चाहते हैं. नेशनल एक्शन प्लान की धज्जियां उड़ रही हैं और किसी को परवाह नहीं. pak 1 मुहम्मद नौमान ने ट्वीट किया कि गवर्नमेंट ने सायरिल अल्मिदा की उस रिपोर्ट को नकार दिया, जिसमें डॉन ने झूठ खबर छापी. pak 2 अब्दुल मनान ने ट्वीट किया, 'डॉन बेहद ही शर्मनाक काम कर रहा है. इसे मोदी सरकार से फंड मिल रहा है. डॉन देशद्रोही है.' उन्होंने डॉन न्यूज़ का एक स्क्रीन शॉट भी लगाया जिस पर लिखा है कि बलूच कौम मोदी को बरसों याद रखेगी. pak 3 नेकमत शाहीन ने एक मीम के साथ ट्वीट किया कि शर्मनाक डॉन. उर्दू में लिखा कि मोदी के अख़बार डॉन न्यूज़ ने पाकिस्तान के दुश्मनों को हीरो बनाना शुरू कर दिया. पूरी कौम पाकिस्तान की हुकूमत से अपील करती है कि इस गद्दार न्यूज़ चैनल और अख़बार पर जल्द से जल्द बैन लगा दिया जाए. pak 4 इन ट्वीट पर भी एक नजर डाल लें pak 5
 

ये भी पढ़ें

अमित शाह जी, पाकिस्तान में केजरीवाल के साथ मोदी जी भी हिट हैं

कश्मीर के लिए चिल्लाने वालों, पाकिस्तान में 4 औरतें मार दी गईं

Advertisement
Advertisement