The Lallantop

रूस सेना में काम कर रहे भारतीय नागरिक की मौत, विदेश मंत्रालय ने क्या वार्निंग दी थी?

Russian Army में शामिल भारतीय नागरिकों को लाने के लिए विदेश मंत्रालय रूसी अथॉरिटीज से बात कर रहा है.

Advertisement
post-main-image
रूस की सेना में सहायक के तौर पर काम कर रहे भारतीय की मौत (फोटो: आजतक)

विदेश मंत्रालय (Minister Of External Affairs) की तरफ से रूस सेना (Indian In Russian Army) में शामिल भारतीय नागरिकों को लेकर जवाब सामने आया है. मामले को संज्ञान में लेते हुए विदेश मंत्रालय ने बताया कि रूसी सेना में कार्यरत भारतीयों को वापस लाना उनकी प्राथमिकता है. बता दें कि 21 फरवरी को एक रॉकेट हमले में एक भारतीय की मौत हो गई थी.

Advertisement

विदेश मंत्रालय ने रूसी सेना में कार्यरत भारतीयों के संबंध में एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है. इसमें उन्होंने बताया,

'हमने मीडिया में कुछ गलत खबरें देखी. इन खबरों में बताया गया था कि रूसी सेना में काम कर रहे भारतीय वापस आने के लिए मदद की मांग कर रहे हैं.

हम ऐसे हर मामले पर नजर बनाए हुए हैं. मास्को के भारतीय दूतावास ने रूसी अथॉरिटी से ये मुद्दा गंभीरता से उठाया है. और जो मामले मंत्रालय के संज्ञान में लाए गए उन्हें लेकर हम दिल्ली स्थित रूसी एंबेसी से बात कर रहे हैं. इसका नतीजा है कि कई भारतीयों को सेवामुक्त करा लिया गया है. हम मामले पर गंभीरता से काम कर रहे हैं. और रूसी सेना में तैनात भारतीयों को जल्द से जल्द वापस लाने के लिए काम किया जा रहा है. '

Advertisement

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक कुछ दिन पहले विदेश मंत्रालय ने रूसी सेना में नौकरी के लिए भारतीय नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की थी. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था,

'हम भारतीय नागरिकों से आग्रह करते हैं कि वो इस मामले में सावधानी बरते और इस विवाद से दूर रहें.'

ये भी पढ़ें: रूस की सेना पर अब जो आरोप लगा है, वो जानकर रूह कांप जाती है

Advertisement
एक भारतीय की मौत

इंडिया टुडे से जुड़े ब्रिजेश दोशी की रिपोर्ट के मुताबिक रूस-यूक्रेन युद्ध में एक गुजरात के सूरत के रहने वाले शख्स की मौत हो गई है. मृतक की पहचान 23 साल के हैमिल मांगूकिया के तौर पर हुई है. कुछ वक्त पहले हैमिल ने एक ब्लॉग विज्ञापन के जरिए रूस में नौकरी के लिए आवेदन किया था. जिसके बाद उसे मुंबई से चेन्नई और फिर चेन्नई से मॉस्को ले जाया गया था. जहां उसने रूसी सेना में सहायक के तौर पर ज्वाइन किया था.

वीडियो: 'इंडियन कैसे लगे?' रशियन आर्टिस्ट ने भारत के माहौल पर क्या बताया?

Advertisement