The Lallantop

दिल्ली: MCD उपचुनावों में AAP की हुई जय-जय

AAP को 5, बीजेपी को 3 और कांग्रेस को मिली 4 सीट. केजरीवाल बोले- अब सारी सीटें जीतेंगे जी.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
दिल्ली नगर निगम उपचुनावों का रिजल्ट मंगलवार को आ चुका है. MCD इलेक्शन में आम आदमी पार्टी वालों की बढ़िया ओपनिंग हो गई है. 13 में से 5 सीटों पर AAP जीती. जबकि बीजेपी 3, कांग्रेस 4 और एक सीट निर्दलीय वाले बटोर ले गए. अच्छा हां, विधानसभा चुनावों में जो विनोद कुमार बिन्नी बहुत बड़ी बड़ी बातें करते हुए बागी हो लिए थे. बिन्नी इन उपचुनावों में भी हार गए हैं. बीजेपी की तरफ से लड़े थे. उपचुनाव में वोट शेयर कुछ इस तरह रहे:

बीजेपी: 34.11 फीसदी AAP: 29.93 फीसदी कांग्रेस: 24.87 फीसदी

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
MCD में 10 साल से बीजेपी वाले काबिज हैं. लेकिन उपचुनाव में मिलीं बस 3 सीट. कांग्रेस वालों को 4 वार्डों पर जीत मिली है. वापसी हो गई है.  जाहिर है कि उपचुनाव के रिजल्ट से दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल खूब खुश नजर आए. ट्विट कर बोले- दिल्ली की जनता का थैंक्यू, अब एमसीडी की सारी सीटें जीतनी हैं.   https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/732449130476232705 जानिए किस सीट पर जीती कौन सी पार्टी...

कांग्रेस: कमरुद्दीन नगर, आरके पुरम, खिचड़ीपुर, झिलमिल बीजेपी: शालीमार बाग नॉर्थ, वजीरपुर, नवादा आम आदमी पार्टी: बल्लीमारान, विकास नगर, मटियाला, नानकपुरा, तेहखंड

Advertisement
Advertisement
Advertisement