मथुरा में आर्मी के एक लेफ्टिनेंट कर्नल ने सुसाइड कर लिया. मामला लव-अफेयर का है. पुलिस के मुताबिक कर्नल ने खुद को जहर का इंजेक्शन लगाकर खुदकुशी की है. सुसाइड करने से पहले लेफ्टिनेंट कर्नल ने अपनी जूनियर लेफ्टिनेंट महिमा वर्मा का गला घोंटकर मारने की कोशिश की थी. दोनों का बहुत दिनों से अफेयर चल रहा था. कर्नल का नाम टीवी जाधव है.
गर्लफ्रेंड को लॉन्ग ड्राइव पर ले गए शादीशुदा लेफ्टिनेंट कर्नल, फिर बोले चलो सुसाइड करें
गर्लफ्रेंड तो किसी तरह भाग निकली, लेकिन पढ़िए लेफ्टिनेंट कर्नल ने खुद के साथ क्या किया.

40 साल के जाधव दो बच्चों के पिता थे और वो महाराष्ट्र के रहने वाले थे. वो पिछले दो साल से मथुरा के मिलिट्री हॉस्पिटल में पोस्टेड थे. पुलिस ने बताया कि वो अपने जूनियर के साथ रिलेशनशिप में थे. जूनियर देहरादून की रहने वाली है. पिछले कुछ दिनों से लड़की रिलेशनशिप से बाहर आना चाहती थी और उसकी शादी भी तय हो चुकी थी. इस चीजों की वजह से जाधव डिप्रेशन में थे. वो फ्राइडे को अपने जूनियर लेफ्टिनेंट के साथ मथुरा के यमुनापार इलाके में लॉन्ग ड्राइव पर गए थे.
फ्राइडे नाइट को महिमा ने अपने सीनियर जाधव के खिलाफ FIR दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया, 'जाधव ने मुझे अपने साथ ड्राइव पर चलने को कहा. उसने मुझसे कहा कि वो मेरे साथ कुछ डिस्कस करना चाहता था. फिर हम लोग ड्राइव पर चले गए. जैसे ही हम श्रीराधा कॉलोनी पहुंचे, कर्नल ने कहा कि तुम्हें मेरे साथ सुसाइड करना होगा. मैंने जब उससे इसका कारण पुछा तो वो मेरा गला दबाने लगा. मैं बड़ी मुश्किल से वहां से निकल पाई. फिर लेफ्टिनेंट कर्नल जाधव ने कार में खुद को बंद कर लिया और अपनी जांघ में जहरीला इंजेक्शन लगा लिया.'
लड़की ने इस घटना की जानकारी आर्मी के अफसरों को भी दी, जिसके बाद कर्नल जाधव मिलिट्री हॉस्पिटल लाए गए. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. आर्मी अथॉरिटीज ने पोस्टमॉर्टम कराके पुलिस को रिपोर्ट दी और अब पुलिस जांच कर रही है. इसी बीच जाधव के घरवालों ने भी पुलिस के पास जाधव की हत्या की शिकायत दर्ज कराई है. आर्मीवाले कुछ कह नहीं रहे हैं और पुलिस कह रही है कि जांच के बाद ही कुछ बोलेंगे.










