29 अप्रैल को एक्टर इरफान का देहांत हो गया. वो पिछले दो साल से बीमार चल रहे थे. 2018 में फिल्म ‘ब्लैकमेल’ की रिलीज़ के आसपास उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि उन्हें एक रेयर बीमारी है. न्यूरोएडोक्राइन ट्यूमर यानी एक किस्म का कैंसर. इलाज कराने के लिए लंदन गए. कई कीमोथेरेपी सेशन और सर्जरी के बाद वो 2019 में इंडिया लौटे.
इरफ़ान की फ़िल्में ऑनलाइन खोज रहे हैं? तो ये वायरल ट्वीट आपके लिए है
इरफ़ान का पुराना काम कहां देख सकते हैं, इस ट्वीट में ये भी बताया है.

वापस आकर उन्होंने अपनी फिल्म अंग्रेज़ी मीडियम की शूटिंग पूरी की. फिल्म इस साल 13 मार्च को रिलीज़ हुई. किसे पता था कि वो इरफान का जादू बड़े परदे पर आखिरी बार देख रहे हैं. 28 अप्रैल को खबर आई कि इरफान को कोलन इंफेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती किया गया है, 29 अप्रैल को उनके निधन की खबर आई. वर्सोवा कब्रिस्तान में कुछ चुनिंदा लोगों के बीच उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया.
अब उनकी तमाम फ़िल्मों की बात एक साथ हो रही है. इरफ़ान के काम की एक लंबी-चौड़ी रेंज थी. ‘सलाम बॉम्बे’ से लेकर ‘अंग्रेजी मीडियम’ तक. ऐसे में एक ट्विटर थ्रेड ख़ूब चल रहा है. इस पोस्ट में इरफ़ान की सारी फ़िल्में कौन से ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म पर मौजूद हैं, इसकी जानकारी है.
ये रहा ट्विटर थ्रेड –
इस ट्वीट थ्रेड को ख़ूब री-शेयर किया जा रहा है. इनमें वो फ़िल्में तो हैं ही जिन्हें इरफ़ान के नाम से लोग जानते हैं. लेकिन उनका पुराना काम भी इस थ्रेड में दिखाई दे रहा है. तो देख डालिए इरफ़ान की वो फ़िल्में जो मौजूद हैं ऑनलाइन.
ये वीडियो भी देखें:









